Mumbai Player Retirement: मुंबई के खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सालों तक जलवा बिखेरने के बाद अब रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने 95 मुकाबलों में 281 विकेट झटके और अब अपने करियर को अलविदा कह दिया है। भारत के लिए भी 12 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल खेल चुके धवल कुलकर्णी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेते हुए धवल ने संन्यास लिया। आपको बता दें भारत के लिए धवल ने 2014 में वनडे और 2016 में टी20 डेब्यू किया था। 2016 के बाद वह कभी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए।
नम आंखों के साथ कहा अलविदा…
धवल कुलकर्णी ने अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लिया और अपनी टीम मुंबई को 42वां खिताब दिलाया। वह अपनी भावनाओं को इसके बाद नहीं रोक पाए और भावुक भी नजर आए। नम आंखों के साथ उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आईपीएल में भी धवल मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं वह मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी रहे हैं।
करियर की आखिरी गेंद पर झटका विकेट
मिला खास सम्मान
मैच के बाद धवल कुलकर्णी का खास सम्मान किया गया। उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खास सम्मान मिला। इसके अलावा मुंबई के खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के खिताब के साथ उन्हें कंधे पर उठाकर भी उन्हें सम्मान दिया। धवल फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।
कैसा रहा धवल कुलकर्णी का करियर रिकॉर्ड?
धवल कुलकर्णी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 95 मैच खेलते हुए 281 विकेट लिए। वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 223 और टी20 मैचों में 154 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा धवल ने भारत के लिए 12 वनडे मैच खेलते हुए 19 विकेट अपने नाम किए। दो टी20 इंटरनेशनल में भी उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में भी धवल कुलकर्णी खेले और 92 मुकाबलों में 86 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: श्रेयस अय्यर को वापस मिल सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट! KKR को भी मिलेगी गुड न्यूज
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
39 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
57 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines