---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: श्रेयस अय्यर को वापस मिल सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट! KKR को भी मिलेगी गुड न्यूज

Shreyas Iyer IPL 2024 BCCI Central Contract: श्रेयस अय्यर को हाल ही में बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। उसके बाद वह रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद चर्चा होने लगी कि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हो सकता है। साथ ही उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर को भी गुड न्यूज मिल सकती है।

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer IPL 2024 BCCI Central Contract: भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छिनने के बाद चर्चा में आए थे। उन्हें इंग्लैंड सीरीज के बीच से ही पहले दो मैचों के बाद बाहर कर दिया गया था। खबरें ऐसी भी थीं कि श्रेयस ने अपनी इंजरी को लेकर सही जानकारी नहीं दी थी। इसी कारण उनके कॉन्ट्रैक्ट वापस लिए जाने की बात सामने आई थी। अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल सकता है। वहीं खबरें गुरुवार सुबह ऐसी आ रही थीं कि वह शुरुआती मुकाबले केकेआर के लिए मिस कर सकते हैं। मगर अब ऐसी खबर आ रही है जो केकेआर के लिए गुड न्यूज हो सकती है।

क्या अय्यर को वापस मिलेगा कॉन्ट्रैक्ट?

गुरुवार शाम से मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस मिल सकता है। गौरतलब है कि अय्यर ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड सीरीज में वह फ्लॉप साबित हुए। फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें बाहर किया गया तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी का रुख कर लिया। यहां फाइनल मुकाबले में उन्होंने मुंबई के लिए 95 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद और मुंबई के चैंपियन बनने के बाद तोहफे के तौर पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन्हें वापस मिल सकता है।

---विज्ञापन---

केकेआर को भी मिलेगी गुड न्यूज

केकेआर की बात करें तो उनके कप्तान श्रेयस अय्यर पिछला पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह नितीश राणा ने कप्तानी की थी। इस सीजन में अय्यर के खेलने की बात सामने आ रही थी। मगर उनकी फिटनेस पर फिर सवाल खड़े हो गए। मगर गुरुवार को एक बार फिर नई रिपोर्ट सामने आने लगी। जानकारी यह मिली कि अय्यर शुक्रवार को केकेआर के कैंप के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं जो शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने वाली जो जानकारी थी उसको लेकर भी पता चला कि जहां तक वह टीम के साथ पहले मैच से उपलब्ध हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

केकेआर के मैचों का शेड्यूल

  • 23 मार्च, केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)
  • 29 मार्च, आरसीबी बनाम केकेआर (बेंगलुरु)
  • 3 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर (वाइजैग)

यह भी पढ़ें- Domestic Cricket: भारत में टैलेंट की नर्सरी है घरेलू क्रिकेट, युवाओं की पौध तैयार; सरफराज, ध्रुव और आकाशदीप दे रहे बानगी

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ईशान किशन को मिला सपोर्ट, झारखंड के ‘बड़े भाई’ ने दिया तगड़ा बयान

First published on: Mar 14, 2024 09:40 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola