मुंबई के खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, भारत के लिए भी खेले वनडे और T20I; नम आंखों के साथ कहा अलविदा

Mumbai Player Retirement: मुंबई के एक खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जबकि टीम इंडिया के लिए भी इस खिलाड़ी ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। वहीं 2016 के बाद से यह खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाया है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट झटका।

Mumbai And Indian Cricketer Dhawal Kulkarni Retirement With Wet Eyes Ranji Trophy Final

Mumbai And Indian Cricketer Retirement

Mumbai Player Retirement: मुंबई के खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सालों तक जलवा बिखेरने के बाद अब रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने 95 मुकाबलों में 281 विकेट झटके और अब अपने करियर को अलविदा कह दिया है। भारत के लिए भी 12 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल खेल चुके धवल कुलकर्णी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेते हुए धवल ने संन्यास लिया। आपको बता दें भारत के लिए धवल ने 2014 में वनडे और 2016 में टी20 डेब्यू किया था। 2016 के बाद वह कभी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए।

विज्ञापन

नम आंखों के साथ कहा अलविदा…

धवल कुलकर्णी ने अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लिया और अपनी टीम मुंबई को 42वां खिताब दिलाया। वह अपनी भावनाओं को इसके बाद नहीं रोक पाए और भावुक भी नजर आए। नम आंखों के साथ उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आईपीएल में भी धवल मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं वह मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी रहे हैं।

विज्ञापन

करियर की आखिरी गेंद पर झटका विकेट

मिला खास सम्मान

मैच के बाद धवल कुलकर्णी का खास सम्मान किया गया। उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खास सम्मान मिला। इसके अलावा मुंबई के खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के खिताब के साथ उन्हें कंधे पर उठाकर भी उन्हें सम्मान दिया। धवल फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।

विज्ञापन

कैसा रहा धवल कुलकर्णी का करियर रिकॉर्ड?

धवल कुलकर्णी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 95 मैच खेलते हुए 281 विकेट लिए। वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 223 और टी20 मैचों में 154 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा धवल ने भारत के लिए 12 वनडे मैच खेलते हुए 19 विकेट अपने नाम किए। दो टी20 इंटरनेशनल में भी उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में भी धवल कुलकर्णी खेले और 92 मुकाबलों में 86 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ