MS Dhoni Kasi Viswanathan: IPL 2024 से चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो चुकी है। अपने आखिरी लीग मैच में CSK को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 17वें सीजन में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने 14 मैच खेले और 7 में जीत दर्ज की। CSK के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, इस बीच CSK के CEO ने फैंस को अच्छी खबर दी है।
CEO कासी विश्वनाथन ने जताई उम्मीद
चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने कहा कि टीम धोनी के फैसले का इंतजार करेगी। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी ने कभी भी अपने पूर्व कप्तान के फैसले में हस्तक्षेप नहीं किया। विश्वनाथन ने यह भी कहा कि फैंस की तरह फ्रेंचाइजी भी उम्मीद कर रही है कि धोनी वापस आएंगे और 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग का एक और सीजन खेलेंगे। RCB के खिलाफ मैच के बाद धोनी काफी निराश नजर आए थे। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।
धोनी ही बता सकते हैं
RCB से हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य पर कोई अपडेट नहीं दिया। IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। फाइनल मैच के बाद धोनी ने कहा था कि वह एक सीजन और खेलना चाहते हैं। यह उनके फैंस के लिए तोहफा होगा। कासी विश्वनाथन ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं पता। यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर केवल एमएस ही दे सकते हैं। देखिए हमारे लिए प्रश्न यह है कि हमने हमेशा एमएस द्वारा लिए गए निर्णयों का सम्मान किया है। हमने इसे उन पर छोड़ दिया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं उन्होंने हमेशा अपने फैसले लिए हैं और उचित समय पर उनकी घोषणा की है।”
अगले सीजन उपलब्ध रहने की उम्मीद
CSK के CEO ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि जब भी वह निर्णय लेंगे तब हमें निर्णय मिलेगा, लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल CSK के लिए उपलब्ध होंगे। फैंस और मैं ऐसी उम्मीद कर रहे हैं।” MS धोनी के कुछ पूर्व साथी अंबाती रायडू, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा ने उम्मीद जताई है कि माही अगले सीजन एक्शन में नजर आ सकते हैं। उथप्पा ने कहा कि धोनी 2024 सीजन की निराशा के बाद 18वें सीजन में जोरदार वापसी करने के इच्छुक होंगे।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा क्वालीफायर तो ये टीम जाएगी फाइनल में, KKR से होगी टक्कर
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
5 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines