BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया बड़ा अपडेट, विराट-रोहित के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला, गिल को मिलेगा प्रमोशन!

BCCI Central Contract: BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को डिमोट किया जा सकता है. वहीं, भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को प्रमोशन मिल सकता है. इसको लेकर बीसीसीआई की सालाना बैठक (AGM) में चर्चा होगी.

Rohit Sharma-Virat Kohli

Rohit Sharma-Virat Kohli

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI जल्द ही 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने वाली है. टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या दोनों दिग्गजों को पिछले साल की तरह A+ कैटेगरी में रखा जाएगा या नहीं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित-विराट का डिमोशन हो सकता है, तो वहीं भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का प्रमोशन हो सकता है.

विज्ञापन

विराट-रोहित के भविष्य पर इस दिन होगा फैसला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की अगली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शुभमन गिल को A+ कैटेगरी में प्रमोट किया जा सकता है. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली को डिमोशन हो सकता है. इसका फैसला BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) हो सकती है. भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जो 19 दिसंबर को खत्म हो रही है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस सीरीज के बाद 22 दिसंबर को BCCI की AGM हो सकती है. इसी मीटिंग में गिल के प्रमोशन पर फैसला होगा. इसके साथ ही, रोहित और कोहली को कॉन्ट्रैक्ट में रखना है या नहीं, इस पर भी चर्चा होगी. दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 से रिटायर हो चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें दूसरा टी20 मुकाबला? इतने बजे शुरू होगा मैच 

A+ कैटेगरी में विराट-रोहित समेत 4 प्लेयर्स

पिछले साल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड A+ कैटेगरी में सिर्फ 4 खिलाड़ी थे, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम था. इस कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये सैलरी मिलती हैं. वहीं, ग्रेड A वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड B को 3 करोड़ और ग्रेड C को एक करोड़ मिलता है.

विज्ञापन

फिलहाल शुभमन गिल ग्रेड A में हैं, इसलिए उन्हें 5 करोड़ मिलते हैं. लेकिन अब क्योंकि वो टेस्ट और टी20 टीम दोनों के कप्तान हैं. ऐसे में उन्हें प्रमोशन मिलना तय माना जा रहा है.

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

A+ ग्रेड: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा.

विज्ञापन

A ग्रेड: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत.

B ग्रेड: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर.

विज्ञापन

C ग्रेड: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ