IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियां तैयार हो चुकी हैं. सभी टीमों को 15 नवंबर से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान करना है. इस बार सभी टीमों में बड़े बदलाव की उम्मीद है. राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन भी बाहर होने के लिए तैयार हैं. हालांकि आईपीएल इतिहास पर नजर डालें तो 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने कभी भी रिलीज नहीं किया. खास बात ये है कि 3 खिलाड़ी अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं.
विराट कोहली
लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का आता है. विराट कोहली आरसीबी में साल 2008 से हिस्सा हैं, जो अभी तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. आरसीबी ने उन्हें एक बार भी रिलीज नहीं किया है. विराट ने कई सालों तक आरसीबी की कप्तानी भी संभाली है.
सचिन तेंदुलकर
लिस्ट में दूसरा नाम सचिन तेंदुलकर का आता है, जिन्होंने साल 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया. मुंबई इंडियंस ने भी सचिन तेंदुलकर को कभी भी रिलीज नहीं किया. इसके बाद सचिन मुंबई इंडियंस के मेंटॉर भी बने थे.
सुनील नरेन
वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज सुनील नरेन साल 2012 में पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े थे. खास बात ये है कि वह अब तक इस टीम का हिस्सा हैं. सुनील पहले फ्रेंचाइजी के लिए फिरकी गेंदबाज की भूमिका निभाते थे, लेकिन इन दिनों वह फिरकी गेंदबाजी के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं.
एमएस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी भी इस लिस्ट में आते हैं. माही साल 2008 से सीएसके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. सीएसके ने कभी भी माही को रिलीज नहीं किया. हालांकि साल 2016 और 17 में सीएसके पर बैन लगा था. ऐसे में माही ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें: हर्षित राणा को क्यों गौतम गंभीर बार-बार टीम में देते हैं मौका? KKR के पूर्व खिलाड़ी ने किया खुलासा
शेन वॉर्न
दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न आईपीएल का खिताब जीतने वाले पहले कप्तान थे. उन्होंने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. उन्होंने राजस्थान के लिए साल 2011 में अपना आखिरी मैच खेलकर संन्यास का ऐलान कर दिया. राजस्थान ने भी उनको कभी रिलीज नहीं किया.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले खिलाड़ी को ICC ने दिया बड़ा इनाम, भारत का दबदबा है बरकरार
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
48 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines