MS Dhoni CSK IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी, एमएसडी, माही, थाला…फैंस भारत के पूर्व कप्तान को कई नामों से पहचानते हैं। एमएस धोनी अब भी मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। आईपीएल में फैंस उनके हेलीकॉप्टर शॉट के दीवाने हैं। दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों को धोनी जमकर कूटते नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी के छक्कों में इतनी पावर कहां से आती है?
परशुराम महतो की भैंसों का दूध पीते थे धोनी
दरअसल, एमएस धोनी कई बार खुलासा कर चुके हैं कि वे एक दिन में 10 लीटर दूध पीया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के पिता उनकी डाइट और हेल्थ का खास ख्याल रखते थे। उनके पिता रांची के डोरंडा में स्थित मेकन कॉलोनी के पास की एक खटाल से उनके लिए रोजाना कई लीटर दूध लाते थे। ये खटाल परशुराम महतो नाम के शख्स की थी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: धोनी हो सकते हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर, दिग्गजों ने बताई बड़ी वजह
परशुराम महतो की पत्नी ने किया था खुलासा
परशुराम महतो की पत्नी फुलकेसरा देवी ने भी इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि धोनी के पिता रोजाना यहां आते थे, लेकिन बाद में उनका आना बंद हो गया। कुछ समय बाद उनके गार्ड यहां दूध के लिए आने लगे। अभी धोनी का परिवार सिमलिया स्थित फार्म हाउस में रहता है। अब उनका यहां से दूध लेना बंद हो गया है क्योंकि वहां से यहां की दूरी ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या धोनी के कप्तानी छोड़ने पर बिखर गई टीम? हार के बाद CSK के कोच का बड़ा बयान
धोनी की फिटनेस के फैंस कायल
धोनी की उम्र भले ही 42 साल हो, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के खूब चर्चे रहते हैं। धोनी विकेट के पीछे शानदार फील्डिंग करते हुए भी नजर आते हैं। उनकी फिटनेस काबिले तारीफ है। धोनी आईपीएल के इस सीजन में भी शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 8 मैचों में 8 चौके-8 छक्के लगाए हैं। धोनी ने 260.00 की स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: DC vs GT: नूर अहमद के कैच पर विवाद, क्या नॉट आउट थे पृथ्वी शॉ?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: उसेन बोल्ट को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, विश्व कप में निभाएंगे ये भूमिका
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
8 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines