IPL 2024: एमएस धोनी ने आईपीएल में रचा इतिहास, तोड़ डाला एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

MS Dhoni Record IPL: एमएस धोनी ने अपने करियर में नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसी के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

MS Dhoni Record IPL

MS Dhoni (Photo- CSK)

MS Dhoni Record IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान थाला महेंद्र सिंह धोनी की उम्र भले ही 42 साल हो गई हो, लेकिन खेल के प्रति उनका पैशन एक प्रतिशत भी कम नहीं हुआ है। यही वजह है कि एमएस धोनी इस उम्र में भी नित नए कीर्तिमान रचते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 में उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। शुक्रवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धोनी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन

विकेटकीपर के तौर पर 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

दरअसल, एमएस धोनी आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर 5000 रन पूरे करने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ अब वह आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 9 गेंदों में 28 रन की अपनी छोटी सी पारी में ये मुकाम हासिल किया। एमएसडी ने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला।

विज्ञापन

एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 5162 रन जड़े थे। धोनी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। धोनी के नाम 257 मैचों की 223 इनिंग में 5169 रन हो गए हैं। एबी डिविलियर्स अब तक इकलौते ऐसे विकेटकीपर थे, जिन्होंने आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर 5000 रन पूरे किए थे। अब धोनी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। धोनी इसी के साथ 40 की उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 481 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज 

एमएस धोनी अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी से ऊपर सुरेश रैना (5528 रन), रोहित शर्मा (6508 रन), डेविड वॉर्नर (6563 रन), शिखर धवन (6769 रन) और विराट कोहली (7624 रन) हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

छोटी मगर असरदार पारियां

धोनी इन दिनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन पारियां खेली हैं। इस सीजन उनके बल्ले से भले ही छोटी पारियां निकल रही हों, लेकिन ये काफी असरदार साबित हो रही हैं।  सात मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 255 से ज्यादा का है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 9 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 311.11 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 28 रन ठोके। धोनी की इस शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाने की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ