SRH vs CSK: IPL 2024 के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 17 गेंदों पर 46 रन जोड़े। दीपक चाहर ने इस साझेदारी को तोड़ा। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर चाहर ने अभिषेक शर्मा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। अभिषेक ने 12 गेंदों पर 37 रन जड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
मुकेश चौधरी ने किया दूसरा ओवर
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दूसरा ओवर मुकेश चौधरी ने किया। अभिषेक ने इस ओवर मं मुकेश की जमकर क्लास लगाई और 3 छक्के के साथ ही 2 चौके जड़ दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल और सुनील नरेन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह IPL के दूसरे ओवर में सबसे ज्यादा रन (26) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुनील नरेन ने और क्रिस गेल ने दूसरे ओवर में 24-24 रन बनाए थे।
IPL के दूसरे ओवर में बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
26 – अभिषेक शर्मा बनाम मुकेश चौधरी (2024)*
24 – सुनील नरेन बनाम वरुण चक्रवर्ती (2019)
24 – क्रिस गेल बनाम भुवनेश्वर कुमार (2015)
24 – क्रिस गेल बनाम मनप्रीत गोनी (2012)
SRH के लिए एक IPL पारी में हाइएस्ट स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 10 गेंदों का सामना)
340: 34 (10)- राशिद खान बनाम कोलकाता, कोलकाता, 2018 एलिमिनेटर
308.33: 37 (12)- अभिषेक शर्मा बनाम चेन्नई, हैदराबाद, 2024
285.71: 40 (14)- वाशिंगटन सुंदर बनाम राजस्थान, पुणे, 2022
273.91: 63 (23) – अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, जान लीजिए पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: बेंगलुरु ने फिर से कर दी थी वही गलतियां! अभी भी मौका है, इन 2 खिलाडियों को टीम में करना चाहिए शामिल
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
48 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines