Mongolia Cricket Team International Matches Results: कई नई टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हैरान करती नजर आती हैं। इस टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका जैसी टीम ने बड़े उलटफेर करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई। हालांकि वह सेमीफाइनल का सफर तो तय नहीं कर सकी, लेकिन उसने पाकिस्तान और कनाडा को शिकस्त देकर सुर्खियां बटोरीं। दूसरी ओर एक टीम ऐसी भी है, जिसे इंटरनेशनल टीम होने का दर्जा प्राप्त है। उसने अब तक कई मुकाबले खेले हैं, लेकिन इतनी फिसड्डी कि 100 रन का आंकड़ा छूने में उनके पसीने निकल जाते हैं।
सालभर से बुरी तरह हार रही टीम
आज हम बात कर रहे हैं मंगोलिया की टीम की। दरअसल, मंगोलिया की टीम ने पिछले एक साल में अपने सभी मुकाबले हारे हैं। सिर्फ हारे ही नहीं, बुरी तरह हारे हैं। टीम ने पिछले साल हांग्जो में आयोजित एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। जहां उसे नेपाल ने बुरी तरह रौंद डाला। नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 314 रन ठोक डाले थे। जिसके जवाब में मंगोलिया की टीम 13.1 ओवर में 41 रन पर ढेर हो गई। इस शर्मनाक हार के बाद टी-20 इंटरनेशनल में ये मुकाबला आज भी दर्ज है। जिसमें नेपाल ने सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया था। ये नेपाल की सबसे बड़ी जीत भी है।
जापान दौरे पर शर्मनाक हार
इस हार के बाद भी मंगोलिया ने कुछ बेहतर नहीं किया। अगले दिन वह मालदीव के खिलाफ उतरी। जिसमें 20 ओवर में 60 रन ही बना सकी। मालदीव ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया। इसके बाद मंगोलिया ने जापान का दौरा किया। जिसमें वह पहले टी-20 मैच में 200 रन का पीछा करते हुए महज 33 रन पर आउट हो गई। दूसरे टी-20 में तो हद ही हो गई। जापान ने 20 ओवर में 217 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: ‘मौत’ के 15 साल बाद की क्रिकेट के मैदान पर वापसी, क्रिकेटर की अनोखी दास्तां, भारत आकर खेला मैच
जापान ने बुरी तरह रौंदा
जिसके जवाब में मंगोलिया की टीम 8.2 ओवर में सिर्फ 12 रन ही बना पाई। जापान ने ये मुकाबला 205 रनों से जीता। तीसरे मैच का नतीजा नहीं निकला, लेकिन जापान ने इस मुकाबले में भी 20 ओवर में 253 रन जड़े। चौथे में मंगोलिया की टीम सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गई। जिसे जापान ने 1.2 ओवर में ही 10 विकेट से जीत लिया। पांचवें में मंगोलिया की टीम 224 रन का पीछा करते हुए 43 रन बनाकर ढेर हो गई। छठे में फिर वही हाल रहा और जापान के दिए गए 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 58 रन पर आउट हो गई। सातवें मुकाबले में भी बहुत कुछ नहीं बदला। टीम 233 रन का पीछा करते हुए 75 रन बनाकर पस्त हो गई।
ये भी पढ़ें: महज 13 गेंद में जीत लिया मैच, इंटरनेशनल T-20 में इस टीम की हुई गजब बेइज्जती
टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में वही रहा हाल
टी-20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर की बात करें तो मंगोलिया का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। कुवैत के खिलाफ मुकाबले में टीम 211 रन चेज करते हुए 50 रन पर आउट हो गई। हांगकांग के खिलाफ पूरी टीम सिर्फ 17 रन बना पाई। ये मुकाबला हांगकांग ने 1.4 ओवर में ही खत्म कर दिया। इसके बाद टीम का मुकाबला म्यांमार से हुआ। जिसमें वह 133 रन का पीछा करते हुए 61 रन बनाकर आउट हो गई। सिंगापुर के खिलाफ पूरी टीम ने सिर्फ 10 रन बनाए। जिसे सिंगापुर ने पहले ओवर की पांच गेंदों में जीत लिया। मालदीव के खिलाफ 61 और मलेशिया के खिलाफ सिर्फ 31 रन बनाकर टीम ने अपने हथियार डाल दिए। इस तरह टीम क्वालिफायर में सभी मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। खास बात यह है कि मंगोलिया ने अपने इंटरनेशनल करियर में कभी 100 रन का आंकड़ा नहीं छुआ है। इस टीम के आंकड़े क्रिकेटप्रेमियों को हैरान करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: पथुम निसांका ने रच दिया इतिहास, सेंचुरी ठोक मचाई तबाही, बने ये कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
36 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines