Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. जिसके बाद पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी. जिसमें पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया था. वहीं पीएम मोदी की इस पोस्ट से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को मिर्ची लग गई है. जिसके बाद नकवी ने बौखला कर पीएम मोदी के इस ट्वीट पर रिप्लाई किया है.
बौखलाए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी
टीम इंडिया को एशिया कप 2025 का चैंपियन बनने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा था कि खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही – भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को बधाई। अब ऑपरेशन सिंदूर का नाम आते ही मोहसिन नकवी बौखला गए हैं. जिसके बाद नकवी ने पीएम मोदी के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा “अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से दर्ज है। कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन और खेल की मूल भावना का अपमान करता है।”
मोहसिन नकवी ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया. पहले ही ट्रॉफी को अपने साथ ले जाकर नकवी ने अपनी थू-थू कर ली, बावजूद इसके पीसीबी अध्यक्ष अपनी नीच हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. दरअसल टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया था. जिसके बाद पोडियम पर खड़े होकर नकवी काफी देर तक टीम इंडिया का इंतजार करते रहे और टीम इंडिया के खिलाड़ी स्टेडियम में आराम से लेटकर चिल कर रहे थे.
फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल
एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए थे. इसके बाद टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 119.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. इस मैच में बल्लेबाजी में तिलक वर्मा और गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया था. तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी करते नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं कुलदीप यादव ने गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें:-‘रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया…’, एशिया कप हारकर आतंकियों के परिवार की मदद करेगी पाकिस्तान टीम?
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
13 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
36 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines