एक शतक नहीं फिर भी भारतीय टीम ने एशिया कप में दिखाया दबदबा, जानें गेंद और बल्ले से कौन रहे टूर्नामेंट के टॉप 5 परफॉर्मर
Asia Cup 2025 Top Performer: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, तो वहीं कुलदीप यादव ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. अभिषेक एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे.
Asia Cup 2025 Top Performer: एशिया कप 2025 अब समाप्त हो गया है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदकर 9वीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा किया. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में टीम इंडिया के खिलाड़ी छाए रहे. इस पूरे टूर्नामेंट में एक शतक देखने को मिला. जो सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाड़ी की तरफ से टीम इंडिया के सामने आया था. इस एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टीम इंडिया के खिलाड़ी सबसे आगे रहे.
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा
अभिषेक शर्मा पहली बार एशिया कप खेल रहे थे और ये सीजन उनके लिए काफी कमाल का रहा. 7 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 200 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले. हालांकि फाइनल में अभिषेक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में अभिषेक के बल्ले से 5 रन निकले थे. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया.
एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
नाम
रन
टीम
अभिषेक शर्मा
314
भारत
पाथुम निसांका
261
श्रीलंका
साहिबजादा फरहान
217
पाकिस्तान
तिलक वर्मा
213
भारत
फखर जमां
181
पाकिस्तान
कुलदीप यादव ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
कुलदीप यादव ने इस एशिया कप 2025 में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. 7 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 17 विकेट चटकाए. इस दौरान 2 मैचों में कुलदीप ने 4-4 विकेट हासिल किए. एशिया कप 2025 में कुलदीप सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे. फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे.