हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोहित शर्मा बनेंगे CSK के नए बॉलिंग कोच! जहिर खान के सिफारिश पर फ्रेंचाइजी के CEO ने लगा दी मुहर

Mohit Sharma: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आईपीएल 2027 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. मोहित CSK टीम के नए बॉलिंग कोच बन सकते हैं.

विज्ञापन
मोहित शर्मा 4 सीजन CSK टीम का हिस्सा रहे हैं (PIC Credit - AI)

Mohit Sharma New Bowling Coach of CSK: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. मोहित CSK टीम के नए बॉलिंग कोच बन सकते हैं. CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मोहित के टीम से जुड़ने की पुष्टि कर दी है. वह एरिक सिमंस की जगह ले सकते हैं. मोहित आखिरी बार 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते नजर आए थे. इससे पहले वह CSK के लिए 4 सीजन खेल चुके हैं.

जहिर खान ने की थी मोहित शर्मा के नाम की सिफारिश

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि मोहित शर्मा टीम के नए बॉलिंग कोच के तौर पर टीम से जुड़ेंगे. उनके नाम की सिफारिश टीम के हेड कोच जहीर खान ने की है. मोहित और जहीर इससे पहले बतौर खिलाड़ी भी साथ खेल चुके हैं. विश्वनाथन ने कहा कि, “मोहित एक खिलाड़ी के तौर पर जहीर के साथ शानदार रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह बतौर बॉलिंग कोच भी टीम के लिए अच्छा काम करेंगे.” उन्होंने आगे यह भी बताया कि आने वाले हफ्तों में जहीर की सिफारिश पर CSK के कोचिंग स्टाफ में अन्य नियुक्तियां की जाएंगी.

38 वर्षीय मोहित CSK के बॉलिंग कोच के रूप में साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एरिक सिमंस की जगह लेंगे. वह आखिरी बार IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आए थे. हालांकि, इससे पहले वह 4 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. यानी CSK के साथ उनका पुराना जुड़ाव रहा है और अब उनकी टीम में वापसी होने वाली है.

विज्ञापन

मोहित शर्मा का IPL करियर

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने IPL में 120 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 134 विकेट हासिल किए हैं. मोहित ने CSK के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और डेब्यू सीजन में 20 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया. चेन्नई के लिए लगातार तीन सीजन खेलने के बाद वह पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने. गुजरात के साथ उनका करियर एक बार फिर चमका.

GT के साथ दो सीजन में मोहित ने 41 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा, वह 2016 से 2018 के बीच पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2014 में आया था, जब उन्होंने CSK की ओर से खेलते हुए उन्होंने 23 विकेट चटकाए और पर्पल कैप अपने नाम की थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- श्री चरणी ने ICC रैंकिंग में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

2015 वर्ल्ड कप में भी किया था शानदार प्रदर्शन

मोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर की सबसे यादगार उपलब्धियों में 2015 वनडे वर्ल्ड कप का प्रदर्शन शामिल है. एमएस धोनी की कप्तानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में वह संयुक्त रूप से भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. मोहित ने भारत के लिए अपने करियर में 26 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे में उनके नाम 31 विकेट हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए. हरियाणा के इस तेज गेंदबाज ने दिसंबर 2025 में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. अब वह अगले IPL सीजन से CSK टीम में बॉलिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- छोटी सी उम्र में बड़ा धमाका! 17 साल के रायचंदानी ने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola