Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी से सभी को अपनी ओर प्रभावित किया। खास बात ये रही कि सिराज ने भारत के लिए सभी मुकाबले खेले। तेज गेंदबाज ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट भी अपने नाम किया। पांचवें मैच के बाद सिराज ने अपने वर्कलोड पर बात की है।
सिराज का शानदार प्रदर्शन
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज के बाद सिराज की तारीफ चारों ओर हो रही है। उन्होंने पांचवें मैच की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड के होश उड़ा दिए। भारत की ओर से दूसरी पारी में उन्होंने हारी हुई बाजी टीम इंडिया को जिता दी। क्योंकि इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए केवल 35 रन बनाने थे और 4 विकेट टीम के पास शेष भी थे। सिराज ने खेले गए सभी 5 मुकाबलों में भारत के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया।
सिराज ने की वर्कलोड पर बात
सिराज ने मैच के बाद कहा कि मेरा शरीर अच्छा है। मैंने सीरीज में लगभग 187 ओवर गेंदबाजी की। जब आप देश के लिए खेलते हैं तो अपना 100 प्रतिशत देते हैं। मैं अपने ऊपर भरोसा करता हूं। मैं हर गेंद अपने देश के लिए फेंकता हूं ना कि अपने लिए। देश के लिए खेलो और सब कुछ दांव पर लगा दो और बात खत्म। सिराज की वर्कलोड पर कही गई ये बात उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो क्रिकेट में वर्कलोड की बात करते हैं।
सिराज को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
पांचवें मैच में सिराज ने कुल 9 विकेट झटके। इसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उन्होंने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 32.43 की औसत के साथ 9 पारियों में कुल 23 विकेट झटके। उनके अलावा जोश टंग ने 19 और बेन स्टोक्स ने 17 विकेट झटके। वहीं इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 754 रन बनाए।