Ranji Trophy 2025: टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां उन्होंने एक ही ओवर में विकेटों की झड़ी लगा दी. दरअसल एक तरफ 15 अक्टूबर को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई तो वहीं दूसरी तरफ भारत में रणजी ट्रॉफी का आगाज हुआ. मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे या टी20 किसी भी टीम में नहीं चुना गया. लंबे समय से ये तेज गेंदबाज टीम इंडिया से बाहर चल रहा है. सिलेक्टर्स शमी को ये कहकर टीम में नहीं ले रहे कि वे फिट नहीं हैं और इसको लेकर पहले भी मोहम्मद शमी करारा जवाब दे चुके हैं कि ‘अगर वे 4 दिन का मैच खेलने के लिए फिट हैं तो वे 50 ओवर का मैच भी खेल सकते हैं.’
शानदार प्रदर्शन से दिया जवाब
रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी में बंगाल और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मोहम्मद शमी बंगाल टीम का हिस्सा हैं. पहले ही मैच में शमी कहर देखने को मिला. शुरुआती 14 ओवर में शमी को कोई विकेट नहीं मिल पाया था. लेकिन बाद में शमी ने रिवर्स स्विंग का जादू बिखेरा और उत्तराखंड के बल्लेबाजों को आउट किया. शमी ने 1 ही ओवर में 3 विकेट चटकाए, हालांकि वे हैट्रिक लेने से चूक गए थे. शमी ने अपने ओवर में पहले जन्मेजय जोशी, राजकुमार और देवेंद्र सिंह बोरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
ये भी पढ़ें:-PAK W vs ENG W: खराब निकल गई पाकिस्तान की किस्मत, पॉइंट्स टेबल में हो गया बहुत बड़ा खेला
213 रन पर सिमटी उत्तराखंड की टीम
पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 213 रनों पर सिमट गई थी. उत्तराखंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए भूपेन लालवानी ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अभय नेगी 28 रन बनाकर नाबाद रहे थे. कप्तान कुणाल चंडेला पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, उनके बल्ले से महज 7 रन ही निकले थे.
बंगाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सूरज सिंधू ने 19 ओवर में 54 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा मोहम्मद शमी और ईशान पोरेल ने 3-3 विकेट हासिल किए थे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल ने 1 विकेट खोकर 8 रन बना लिए थे. कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन के रूप में बंगाल को पहला बड़ा झटका लगा था, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे.
ये भी पढ़ें:-W, W, W, W… 4-5, क्रिकेट में दिखा फुटबॉल वाला स्कोर! लगातार 4 बल्लेबाज डक पर आउट
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines