Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बचे हुए मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीदों को शनिवार को बड़ा झटका लगा है, जहां इस तेज गेंदबाज को आधिकारिक तौर पर बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है। इससे उनके ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कई हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम भी लग सकता है।
शमी के विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल होने से यह उम्मीद की जा सकती है कि नेशनल टीम अभी उनकी फिटनेस को लेकर आश्वस्त नहीं है। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। यह बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट का एक रणनीतिक कदम भी हो सकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आएं।
एक साल पहले इंटरनेशनल मैच खेले थे शमी
शमी ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला था। इसके बाद वो लगभग एक साल के लिए गायब से हो गए थे। शमी ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने से पहले एक रणजी ट्रॉफी मैच भी खेला था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट के दूसरे दिन रचा इतिहास, धोनी-द्रविड़ की लिस्ट में शामिल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खूब चला शमी का जादू
शमी ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट की नौ पारियों में 7.86 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट चटकाए। हालांक, यह एक ऐसा टूर्नामेंट था जहां शमी एक मैच में चार ओवर ही फेंक सकते थे, जबकि टेस्ट पूरी तरह से अलग गेम है, जहां आपको लंबे स्पेल डालने होते हैं और पूरा दिन मैदान पर बिताना पड़ता है। बंगाल की इस टीम में शमी के अलावा मुकेश कुमार को भी टीम में जगह मिली है। मुकेश वर्तमान में चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ी में शामिल थे।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम- सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), मोहम्मद शमी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, करण लाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), सुमंत गुप्ता, सुभम चटर्जी, रणजोत सिंह खैरा, प्रदीप्ता प्रमाणिक, कौशिक मैती, विकास सिंह (सीनियर), मुकेश कुमार, सक्षम चौधरी, रोहित कुमार, एमडी कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष और कनिष्क सेठ।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से इन 3 खिलाड़ियों की हुई ‘छुट्टी’, BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
21 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
54 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines