India vs England 1st Test: टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज में फैंस की नजरें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर रहने वाली हैं। टी20 सीरीज में शमी को खेलते हुए देखा गया था, इस सीरीज में शमी का टीम इंडिया में कमबैक लंबे समय के बाद हुआ था। हालांकि कमबैक मैच शमी के लिए कुछ खास नहीं रहा था लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे। अब मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस सीरीज में शमी इतिहास रचने के बेहद करीब है, ये बड़ा कारनामा शमी पहले वनडे मैच में भी कर सकते हैं।
वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 200 विकेट
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच विश्व कप 2023 में खेला था। इसके बाद इंजरी के चलते शमी को लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ा था। वनडे विश्व कप 2023 में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ शमी वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। अगर शमी पहले वनडे मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 1 दिन में 2 देशों में खेला मैच, KKR के खिलाड़ी ने किया ये बड़ा कारनामा
फिलहाल शमी के नाम 101 मैचों की 100 पारियों में 195 वनडे विकेट नाम दर्ज हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम है, जिन्होंने 102 वनडे पारियों में 200 विकेट चटकाए थे। ऐसे में शमी ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या शमी पहले मैच में पांच विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं या नहीं।
शमी के लिए अहम होगी ये वनडे सीरीज
इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज मोहम्मद शमी के लिए भी काफी अहम होने वाली है। जसप्रीत बुमराह सीरीज के पहले दो मैच खेल नहीं पाएंगे, ऐसे में शमी पर काफी दारोमदार रहने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी शमी को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, ऐसे में शमी के पास चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खुद को साबित करने के लिए ये आखिरी सीरीज बची है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पहले 2 वनडे मैचों से बाहर रहेगा स्टार खिलाड़ी! सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
36 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines