Mohammed Shami: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जबकि कई स्टार और युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. हालांकि भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला है, जिन्होंने हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाल मचाया था. शमी के अलावा 3 स्टार खिलाड़ी को भी नजरअंदाज किया गया.
मोहम्मद शमी फिर हुए इग्नोर
मोहम्मद शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपने पहले मैच में उत्तराखंड के खिलाफ 7 विकेट लिए थे, जबकि गुजरात के खिलाफ भी शमी ने 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके बावजूद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया. शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था.
नायर को भी नहीं मिली जगह
लगभग 8 साल बाद करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बनाई थी. लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन नहीं किया. इस वजह से वह भारतीय टीम से ड्रॉप हो गए. हालांकि इसके बाद स्टार खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी आखिरी 4 पारियों में 8, 73, 174 और 233 रन बनाए हैं.
173 रन मारने के बाद भी नजरअंदाज हुआ स्टार
लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे ईशान किशन को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला. हालांकि उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 के अपने पहले मैच में 173 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज होना पड़ा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, खतरे में पाकिस्तानी दिग्गज का भी बड़ा रिकॉर्ड
रजत पाटीदार को भी नहीं मिला मौका
रजत पाटीदार को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है. हालांकि वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब के खिलाफ दोहरा शतक जड़ चुके हैं. उनकी आखिरी 5 पारियों की बात करें तो उन्होंने 19, 28, 205 नाबाद, 66, 10, रन बनाए थे. पाटीदार की वापसी अब टेस्ट टीम में मुश्किल लग रही है.
वनडे टीम के लिए भारत ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की कप्तान ‘हिटलर’! साथी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में करती हैं मारपीट? हो गया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
7 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
54 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines