दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने बनाई 'शर्मनाक सेंचुरी', युवा बल्लेबाजों ने जमकर कूटा

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी में स्पेशल सेंचुरी बना दी है। शमी की गेंदबाजी का जलवा दलीप ट्रॉफी में अब तक देखने को नहीं मिला है।

cricket News (97)
विज्ञापन

Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी ईस्ट जोन की ओर से भाग ले रहे हैं। शमी दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि, नॉर्थ जोन के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टरफाइनल मैच में शमी गेंदबाजी में अपनी धाक नहीं जमा पाए। वह विकेट के लिए तरस गए। शमी ने गेंदबाजी में स्पेशल सेंचुरी बनाई।

मोहम्मद शमी की स्पेशल सेंचुरी

दरअसल, मोहम्मद शमी इस मैच में विकेट के लिए तरस गए। पहले दिन उन्हें एक सफलता मिली थी, लेकिन दूसरे दिन वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। शमी की गेंदबाजी के खिलाफ नॉर्थ जोन के बल्लेबाजों ने खूब रन भी बनाए। उन्होंने 23 ओवर गेंदबाजी की और 100 रन खर्च किए। इस तरह शमी ने स्पेशल सेंचुरी लगाई। शमी पहली पारी में केवल 1 ही विकेट चटका सके। उन्होंने 4.34 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए। नॉर्थ जोन के युवा बल्लेबाजों ने शमी के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की।

Advertisment

ऐसा है मैच का हाल

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 405 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान अंकित कुमार ने 30 रन बनाए, जबकि आयुष बदोनी ने 63 रनों की पारी खेली। वहीं कन्हैया वधावन ने भी 152 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। ईस्ट जोन पहली पारी में 230 रनों पर ही सिमट गई। ईस्ट जोन की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट सिंह ने बनाए। उन्होंने 69 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा नॉर्थ जोन की ओर से आकिब नबी ने डबल हैट्रिक विकेट लेकर तबाही मचा दी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ