Mohammed Shami and Mohammad Siraj: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही है और समीफाइनल के टिकट के लिए जंग कर रही है. इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति में टीम इंडिया को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने पर अब राजनीतिक बहस छिड़ गई है. AIMIM और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि शमी और सिराज को मुस्लिम होने के कारण टीम में मौके नहीं दिए जा रहे हैं.
T20 वर्ल्ड कप के बीच AIMIM और सपा नेताओं का विवादित बयान
दरअसल, मालेगांव से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक मुफ्ती इस्माइल ने एक बयान देकर विवाद शुरू कर दिया है. मुफ्ती ने कहा है कि, “मुस्लिमों को हर क्षेत्र में नजरअंदाज किया जा रहा है और टीम इंडिया में भी खिलाड़ियों को मुस्लिम होने की वजह से मौका नहीं मिल रहा.” इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 76 रनों की करारी हार की एक वजह भी हो सकती है.
इसके बाद समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र और मुंबई अध्यक्ष अबु आजमी भी इस मुद्दे पर बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, “बीजेपी शासन में कई जगह मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है और अगर क्रिकेट में भी ऐसा हो रहा है तो ये गंभीर मामला है. हो सकता है मुस्लिम होने की वजह से सिराज और शमी को टीम से बाहर रखा गया है.”
NCP और कांग्रेस ने बनाई दूरी
दूसरी तरफ, NCP (अजित पवार गुट) और अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इदरीस नाईकवडी ने इन आरोपों को गलत और राजनीति करार दिया है. उनका कहना है कि पहले भी मोहम्मद अजहरुद्दीन और मंसूर अली पटौदी जैसे मुस्लिम खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं और कप्तान भी बने हैं, इसलिए खेल में धर्म लाना गलत है.
वहीं, कांग्रेस ने नेता अमीन पटेल ने भी साफ कहा कि टीम में चयन प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर होता है. ऐसे बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है और इससे बचना चाहिए. इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भरत गोगावाले ने कहा कि टीम इंडिया में सिलेक्शन पूरी तरह काबिलियत और हालात के हिसाब से होता है. हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करना समाज में दरार डालने जैसा है और बयान देने वालों को माफी मांगनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले 14 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, विरोधी गेंदबाजों की
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं शमी
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेला था. इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही है. वहीं, मोहम्मद सिराज पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए थे, लेकिन हर्षित राण के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल कर लिया. सिराज ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2025-26: फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, आकिब नबी की जादुई गेंद के आगे टेके घुटने, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
3 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
4 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
5 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
5 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
6 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
6 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
6 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
7 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines