Ranji Trophy 2025-26: फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, आकिब नबी की जादुई गेंद के आगे टेके घुटने, वीडियो वायरल

Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में तेज गेंदबाज आकिब नबी का कहर एक बार फिर से देखने को मिला. उन्होंने केएल राहुल को जमकर परेशान किया और आखिरी में जादुई गेंद से उनका विकेट भी लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

jacket (1) - 2026-02-26T163857.998

Ranji Trophy 2025-26: भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है. जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच ये कांटे का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का कहर देखने को मिला. उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया. कर्नाटक के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल से टीम को इस मैच में बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन वो पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. तेज गेंदबाज आकिब नबी की जादुई गेंद के आगे वो पूरी तरह से पस्त नजर आए और अपना विकेट गंवाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

आकिब नबी ने राहुल को किया परेशान

आकिब नबी के सामने केएल राहुल फाइनल मैच में जूझते हुए नजर आए. अपने पहले स्पेल में गेंदबाजी करने के लिए आए आकिब ने घातक गेंदबाजी से राहुल और मयंक अग्रवाल को काफी परेशान किया. 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने महज 4 रन खर्च किए, जिसमें 2 ओवर मेडन डाले. दूसरे स्पेल में गेंदबाजी करने के लिए उतरे आकिब ने अपनी दूसरी ही गेंद पर राहुल को विकेट के पीछे कैच करवा दिया. राहुल नबी की आउट स्विंग गेंद पर पूरी तरह से चकमा खा गए. अंपायर ने अपील पर उन्हें आउट करार नहीं दिया लेकिन रिव्यू में साफ हो गया कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर निकली है. 

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में बनाए 584 रन

जम्मू कश्मीर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 584 रनों का स्कोर खड़ा किया. फाइनल के मैच में जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. टीम के लिए शुभम पुंडीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 247 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली. इसके अलावा टीम के 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. यामेर हसन ने 88, सलिल लोत्रा ने 72, कन्हैया वाधवन और पारस डोगरा ने 70 तो वहीं अब्दुल समद ने 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ