Mohammed Shami: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बड़ी राहत मिली है. उन्हें अलीपुर कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बरी कर दिया है. पत्नी हसीन जहां ने उनपर आरोप लगाया था कि शमी द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया था. ये चेक 1 लाख रुपये का था. यह मामला चार साल से लंबित था, लेकिन अलीपुर अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया.
कोर्ट ने क्या कहा?
जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी ने आदेश पारित करते हुए कहा कि याचिककर्ता नंबर-1 यानी हसीन जहां को प्रति माह मिलने वाली राशि डेढ़ लाख, और उनकी बेटी को मिलने वाली ढाई लाख रुपये की राशि मामले का निपटारा होने तक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सही होगा.
कोर्ट ने आगे कहा कि मोहम्मद शमी चाहें तो अपनी मर्जी से याचिककर्ता के बच्चे को अतिरिक्त सहायता के लिए राशि देना चाहें तो इसकी उन्हें स्वतंत्रता होगी. बता दें कि यह मामला लंबे समय से अलीपुर कोर्ट में फंसा हुआ था और पिछले साल ही जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी ने आदेश पारित किया था कि शमी अपनी पत्नी और बेटी को 4 लाख रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देंगे. हालांकि इस फैसले का विरोध करते हुए हसीन ने 4 लाख रुपये की जगह 10 लाख रुपये करने की मांग की थी.
शमी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन?
शमी इन दिनों आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. हालांकि इस लीग में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. वे अब तक औसतन प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. शमी ने अब तक 12 मैच में 10 विकेट लिए हैं. एलएसजी को उनसे खासा उम्मीदें थीं लेकिन शमी अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित नहीं कर सके. शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है.
ये भी पढ़ें: RR की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बीच मैच क्यों उतारी पैंट? वायरल वीडियो में दिखा अजीबोगरीब अंदाज!
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines