NZ vs PAK: लगातार दूसरी हार के बाद छलका कप्तान रिजवान का दर्द, कहा- हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं...

New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: पाकिस्तान को दूसरे वनडे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान काफी निराश दिखे।

NZ vs PAK

NZ vs PAK

New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: इन दिनों न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से दोनों मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं। दूसरा मैच आज हेमिल्टन में खेला गया, इस मैच को कीवी टीम ने 84 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरे मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान हार का कारण बताया और कीवी प्लेयर्स को जीत का श्रेय भी दिया।

विज्ञापन

दूसरे मैच में मिली हार के बाद क्या बोले रिजवान?

दूसरे मैच में पाकिस्तान की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। वहीं मैच के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बताया “हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और न हमने स्विंग का उपयोग किया। जबकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि बाद में फहीम और नसीम ने बल्लेबाजी में अच्छा संघर्ष किया। हमारे लिए ये काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां है लेकिन हम बहाना नहीं बना रहे हैं। हम पेशेवर क्रिकेटर और हमें अब कुछ अलग करने की जरुरत है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे रिजवान ने बताया न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने काफी हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की। आज हमने पहले 10 ओवरों में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मिच हे को भी श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह अद्भुत थी। हम तौरंगा की पिच के बारे में ज्यादा नहीं जानते, हम वहां जाएंगे और परिस्थितियों का आकलन करेंगे।

न्यूजीलैंड ने बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

सीरीज के पहले 2 मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में मिच हे ने 99 रन की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी करते हुए बेन सीयर्स ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ