South Africa vs Pakistan T20I: पाकिस्तान की टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तान टीम के नए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली थी, बावजूद इसके रिजवान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।
T20I का स्लो अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला गया। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने 62 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। इस मैच में रिजवान ने अपना अर्धशतक 52 गेंदों पर पूरा किया था। अब रिजवान का नाम टी20 इटरनेशनल क्रिकेट में स्लो अर्धशतक लगाने का शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर का नाम भी शामिल हैं, इसके केएल राहुल के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज है। गंभीर ने 54 गेंदों पर तो राहुल ने 56 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
ये भी पढ़ें:- अफ्रीकी बल्लेबाज ने बनाया पाक गेंदबाजों का भूत, पारी से खुश होंगे LSG के मालिक संजीव गोयनका
11 रन से जीता साउथ अफ्रीका
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों पर 82 रन ठोक डाले थे। जिसमें 8 छक्के और 4 चौके शामिल थे। इसके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 24 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी और अबरार ने 3-3 विकेट चटकाए थे।
190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई थी। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 74 रनों का पारी खेली थी। वहीं बाबर आजम इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। सैम अयूब ने 31 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- शाहीन अफरीदी ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
26 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
27 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines