Asia Cup 2025 Mohammad Nabi Create History: एशिया कप 2025 में 11वां मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भले ही अफगानिस्तान की टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन मोहम्मद नबी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। इस मैच में मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। अर्धशतक लगाने के साथ ही मोहम्मद नबी ने एक खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया।
मोहम्मद नबी ने रच दिया इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद नबी ने महज 22 गेंदों पर 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान नबी के बल्ले से 3 चौके और 6 छक्के निकले। इनमें से 5 छक्के नबी ने आखिरी ओवर में लगाए थे। इसके साथ ही मोहम्मद नबी अब एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 40 साल की उम्र में नबी ने ये बड़ा कारनामा करके दिखाया है। मोहम्मद नबी फिलहाल 40 साल और 260 दिन के हैं उन्होंने अफगानिस्तान के लिए साल 2010 में अपना टी20 डेब्यू किया था। अभी तक नबी टी20 इंटरनेशनल में 7 अर्धशतक लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सुपर-4 के लिए 4 टीमें हुईं कंफर्म, अफगानिस्तान समेत इन 4 टीमों की हो गई विदाई
श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता मैच
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए थे। मोहम्मद नबी की 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी के चलते अफगानिस्तान की टीम यहां तक पहुंच पाई थी। नबी के अलावा कप्तान राशिद खान और इब्राहिम जादरान ने 24-24 रनों की पारी खेली थी। वहीं श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नुवान तुषारा ने 4 ओवर में 18 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुलस मेंडिस ने 52 गेंदों पर 10 चौको की मदद से सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कुशल परेरा ने 28 और कामिंडु मेंडिस ने नाबाद 26 रन बनाए थे। इस मैच को जीतने के साथ ही श्रीलंका ने सुपर-4 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया तो वहीं अफगानिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 से बाहर होने पर निराश दिखे राशिद खान, मैच के बाद दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines