IND vs SL: फ्री में देखें भारत-श्रीलंका गॉल टेस्ट का तीसरा दिन, जानिए कहां और कैसे ले पाएंगे LIVE एक्शन का मजा

IND vs SL, First Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट खेला जा रहा है. शुरुआती दो दिनों में बारिश का प्रभाव रहा. अब मैच रोचक होता जा रहा है. आइए जानते हैं कि भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुफ्त में कैसे देख सकते हैं.

ind vs sl (8)
1 / 6

IND vs SL, First Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मैच के शुरुआती दो दिन रोचक रहे. बारिश का मैच पर प्रभाव पड़ा है लेकिन टीम इंडिया अच्छी स्थिति में है और उनकी हार की संभावना नजर नहीं आ रही है. अब टीम इंडिया तीसरे दिन अपनी गेंदबाजी से श्रीलंकाई टीम को बैकफुट पर धकेलना चाहेगी. अमूमन मैच देखने के लिए पैसे खर्च करने होते हैं. हालांकि, फ्री में भी इस मैच को देखने का एक तरीका है. (Image: ANI)

विज्ञापन

कहां देखें IND vs SL मैच?

कहां देखें IND vs SL मैच?2 / 6

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. हिंदी, इंग्लिश समेत अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद लिया जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी मैच लाइव देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे. (Image: ANI)

विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें IND vs SL मैच?

फ्री में कैसे देखें IND vs SL मैच?3 / 6

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के तीसरे दिन का मजा फ्री में भी उठाया जा सकता है. इस मैच को डीडी फ्री डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं लगता है. ऐसे में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सब्सक्रिप्शन के बिना डीडी स्पोर्ट्स पर यह मैच फ्री में देखा जा सकता है. सुबह 10 बजे से तीसरे दिन का खेल शुरू हो जाएगा. (Image: ANI)

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया4 / 6

दूसरे दिन के खेल के समापन के साथ भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. उन्होंने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाए. अब तीन दिनों का खेल बचा है और टीम इंडिया को अगर जीत की राह पर अग्रसर होना है, तो श्रीलंकाई टीम को अपनी गेंदबाजी से चित करना होगा. (Image: ANI)

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 115 / 6

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. (Image: ANI)

श्रीलंका की प्लेइंग 11

श्रीलंका की प्लेइंग 116 / 6

लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (c), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (wk), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन