Mohammad Azharuddin: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने तलब किया है। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर को जांच के लिए पेश होने को कहा गया है। पूरा मामला भी अब सामने निकलकर आ रहा है कि क्यों आखिर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी ने तलब किया है।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फंड की हेरा-फेरी का लगा आरोप
बता दें, पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में फंड की हेरा-फेरी करने का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि पूर्व कप्तान ने 20 करोड़ रुपये का कथित दुरुपयोग किया है। इसको लेकर साल 2023 नवंबर में ईडी ने तलाशी भी ली थी। तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दायर तीन एफआईआर और आरोप पत्र के बाद ये मामला सामने निकलकर आया है।
ये भी पढ़ें:- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुए आउट, एक था धोनी का ‘डुप्लीकेट’
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं अजहरुद्दीन
पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान ही उन पर 20 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी का आरोप लगा। मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी द्वारा ये पहला समन मिला है। अब पूर्व कप्तान जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे।
दरअसल मोहम्मद अजहरुद्दीन जब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, तब राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को कुछ जरुरी सामान खरीदने के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। लेकिन दूसरी तरफ मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को झूठ बताया है।
अजहरुद्दीन का क्रिकेट करियर
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले थे। 99 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए अजहरुद्दीन ने 6215 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 22 शतक और 21 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा 334 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 9378 रन निकले थे। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 58 अर्धशतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- जब कैप्टन कूल को आया गुस्सा! मुक्का मारकर तोड़ डाली स्क्रीन, भज्जी ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
तीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
31 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
50 mins agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
11 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
11 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
13 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines