Mohammad Amir IPL 2026: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सीजन-18 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में पाकिस्तान को छोड़कर बाकी टीमों के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं, अब आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अपनी इच्छा जाहिर की है।
आईपीएल 2026 में खेलना चाहते हैं आमिर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि उनको लीग क्रिकेट में खेलते हुए देखा जाता है। अब आईपीएल में खेलने को लेकर मोहम्मद आमिर ने हारना मना है शो पर कहा कि “अगले साल तक मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा और अगर मौका मिला तो क्यों नहीं। मैं आईपीएल में खेलूंगा।”
ये भी पढ़ें:-IPL 2025: टीम इंडिया के साथ मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, जसप्रीत बुमराह की चोट पर आया बड़ा अपडेट
RCB के लिए खेलना चाहते हैं आमिर
रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ब्रिटेन में रहते हैं और जिसके जरिए ही वह ब्रिटेन का पासपोर्ट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उनको पासपोर्ट मिल जाता है तो वे ब्रिटेन के नागरिक बन जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो वे आईपीएल खेलने के योग्य भी माने जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान के क्रिकेटर आईपीएल में बैन हैं। आगे आमिर ने बताया कि अगर वह आईपीएल में हिस्सा लेते हैं तो वह आरसीबी के लिए खेलना पसंद करेंगे।
ये पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुके हैं आईपीएल
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। पहले सीजन में 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 4 केकेआर के लिए, 3 राजस्थान के लिए, 2 दिल्ली के लिए और 1-1 खिलाड़ी आरसीबी और डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे। इन खिलाड़ियों में सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, उमर गुल, कामरान अकमल, यूनुस खान, सोहेल तनवीर, मोहम्मद आसिफ, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी और मिस्बाह उल हक।
ये भी पढ़ें:-IND vs NZ: फाइनल से पहले एक ‘ट्रेंड’ ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, कहीं फिर ना हो जाए ‘अनहोनी’
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines