IND vs NZ: फाइनल से पहले एक 'ट्रेंड' ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, कहीं फिर ना हो जाए 'अनहोनी'

IND vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के लिए भारत को रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। इस मैच से पहले भारत की टेंशन बढ़ गई है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand

India vs New Zealand Final: पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी अब आखिरी पड़ाव पर है। इस मेगा इवेंट के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें है, जहां खिताब के लिए दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी। फाइनल में भारत की नजरें रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीतने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार अपने नाम ट्रॉफी करना चाहेगी, जिसने आखिरी बार साल 2000 में खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले से पहले एक ट्रेंड सामने आया है, जिसने टीम इंडिया के साथ-साथ करोड़ों भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

दरअसल टीम इंडिया पिछले तीन में से दो आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जगह बनाने में सफल रही है। हालांकि दोनों बार टीम खिताब से दूर रह गई और खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। देखा गया है कि भारत को फाइनल में उसी टीम ने मात दी, जिसे उसने ग्रुप स्टेज में मात दी थी। सबसे पहले बात कर लेते हैं 2017 में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी की, जहां टीम इंडिया को फाइनल में पाकिस्तान के हाथों 180 रनों से हार मिली थी। विराट कोहली की अगुवाई वाली यह टीम ग्रुप स्टेज में तो पाकिस्तान को 124 रनों से हराने में सफल रही थी, लेकिन फाइनल में चूक गई।

विज्ञापन

फैंस आज भी नहीं भूले वो हार

टीम ने इसके बाद इंग्लैंड में ही खेले गए 2019 वनडे वर्ल्ड में सेमीफाइनल तक का ही सफर तय किया था। अब बात कर लेते हैं घर में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप की, जहां टीम को फाइनल में कंगारू टीम ने छह विकेट से मात दी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मिली यह हार भारतीय फैंस को अब भी कचोटती है। उस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत कंगारू टीम को छह विकेट से हराने में सफल रहा था।

विज्ञापन

दुबई में भारत ने कीवी टीम को पछाड़ा

इस बार भी टीम इंडिया ने दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप स्टेज के मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी थी और अब फाइनल में भारत इस कीवी टीम से ही भिडे़गा। इस रिकॉर्ड को देखकर भारतीय फैंस दुआ कर रहे हैं कि यह ट्रेंड फिर से ना चल जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ