पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता मिली है. पाकिस्तान के लिए उन्होंने लंबे समय तक खेला था. हालांकि बीच में वह फिक्सिंग के कारण बाहर हो गए थे और उन्हें जेल तक जाना पड़ा था. इसके बाद मोहम्मद आमिर ने वापसी की और पाकिस्तान का फिर से प्रतिनिधित्व किया था. अब उन्हें ब्रिटिश की नागरिकता भी मिल गई है. इसके बाद उन्हें अब एक टीम में एंट्री मिल गई है.
मोहम्मद आमिर को मिला मौका
शुरुआत में मोहम्मद आमिर को द हंड्रेड के लिए इंग्लैंड की किसी घरेलू टीम ने अपने दल का हिस्सा नहीं बनाया था. शुरुआत में ईसीबी ने कुछ अन्य फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में शामिल करने पर असहमति जताई थी. लेकिन अब उन्हें ट्रेंट रॉकेट्स ने अपनी टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी है. खास बात ये है कि उन्हें लोकल खिलाड़ी के तौर पर द हंड्रेड में शामिल किया गया है. मार्च में हुई नीलामी में आमिर विदेशी खिलाड़ी के तौर पर नहीं बिके थे, लेकिन हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद वे स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे. वह चोटिल हुए गेंदबाज डेविड पेन की जगह लेंगे. आमिर ने आखिरी मुकाबला टी-20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर के खिलाफ खेला था.
ये भी पढ़ें: क्या बदल जाएगा एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड?
आमिर का शानदार करियर
34 साल के आमिर ने पाकिस्तान के लिए 34 टेस्ट मैच में 119 विकेट लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने 61 वनडे मैच में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए 81 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 62 टी-20 मैच में उन्होंने 71 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के लिए उन्होंने साल 2009 में ही टेस्ट, वनडे और टी-20 में प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में आखिरी मैच पाकिस्तान के लिए खेला था. मोहम्मद आमिर पाकिस्तान सुपर लीग, लंका प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं. अब देखना होगा दिलचस्प होगा कि वह इंग्लैंड की सरजमीं पर बतौर लोकल खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, सचिन-विराट भी नहीं छू सके थे यह मुकाम
संबंधित खबरें
अभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
32 mins ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
42 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
53 mins agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
1 hr agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
2 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
4 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
4 hrs agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines