Mohammad Amir Pushpa Celebration: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने की वजह उनका विकेट लेने के बाद जश्न है, जिसने पाकिस्तानी फैंस के साथ-साथ भारतीय फैंस का भी दिल जीत लिया। दरअसल उन्होंने जैसे ही इंटरनेशनल लीग टी-20 में शारजाह वॉरियर्स के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स का विकेट चटकाया, वैसे ही उन्होंने ‘पुष्पा’ फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल में जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मैच में डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान लॉकी फर्ग्यूसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने नई गेंद मोहम्मद आमिर को सौंपी और तेज गेंदबाज ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर सामने वाली टीम की कमर तोड़ दी। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर चार्ल्स ने चौका जड़ दिया, लेकिन पाक गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर इसका बदला लेते हुए वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्यकुमार, आंकड़े दे रहे गवाही
आमिर ने की चार्ल्स की पारी खत्म
चार्ल्स ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और गेंद सीधे डीप स्क्वायर लेग पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। शॉट में ऊंचाई जरूर थी, लेकिन वो इसे फील्डर डैन लॉरेंस से दूर नहीं रख सके। आमिर ने अपनी शानदार गेंदबाजी को आगे भी जारी रखा, जहां उन्होंने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को जीरो पर आउट करके अपनी टीम को जीत की ओर बढ़ा दिया।
बाद में तीसरे ओवर में आमिर ने एक और विकेट लिया और एक बार फिर पुष्पा सेलिब्रेशन के साथ विकेट लेने का जश्न मनाया। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहन मुस्तफा को 2 रन पर आउट कर दिया।
पहले भी मना चुके हैं ऐसा जश्न
यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने पुष्पा सेलिब्रेशन करके किसी मैच में विकेट लेने का जश्न मनाया है। उन्होंने 2022 में भी ऐसा ही किया था जब उन्होंने टी-20 ब्लास्ट में समरसेट के खिलाफ ग्लूस्टरशायर के लिए विकेट लिया था।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 79 रन की विस्फोटक पारी, फिर भी अभिषेक शर्मा नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, ये खिलाड़ी पड़ा भारी
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
19 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
44 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
44 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines