T20 World Cup 2024: इन दिनों सभी टीमें टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अपनी-अपनी तैयारियां कर रही है। 1 जून से टी20 विश्व कप का आगाज होगा। इस बार ये टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। फैंस को अब सभी टीमों के स्क्वाड का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आईपीएल 2024 के बीच टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का भी ऐलान हो सकता है। वहीं उससे पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए खतरा बनने वाला घातक खिलाडी लौट आया है। जिसके बाद ये खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
पाकिस्तान टीम में लौटा दिग्गज गेंदबाज
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए आज पाक टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम के हाथ में एक बार फिर से पाक टीम की कमान है। 18 अप्रैल से इस टी20 सीरीज का आगाज होगा। जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। वहीं अब पाकिस्तान टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की वापसी हो चुकी है।
इस सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर को पाक टीम में चुना गया है। बीते कुछ दिनों पहले मोहम्मद आमिर ने अपना इंटरनेशनल संन्यास वापस लेने का फैसला किया था और फिर से पाक टीम के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की थी। लगभग 4 साल के बाद आमिर की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है। मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी टी20 मुकाबला अगस्त 2020 में खेला था।
एशिया कप 2016 में टीम इंडिया पर ढाया था कहर
मोहम्मद आमिर अपनी स्विंग और तेज गति से बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान करते है। साल 2016 में एशिया कप के दौरान भारत के खिलाफ मैच में मोहम्मद आमिर ने काफी खतरनाक गेंदबाजी की थी। इस मैच में आमिर को खेल पाना टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो रहा था। इस मैच में आमिर ने रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को बिना खाता खोले पवेलियन वापस भेजा था। मैच में आमिर ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 से पहले मिल गए ‘2-2 युवराज’, यही दिलाएंगे Team India को वर्ल्ड कप का ‘ताज’!
ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत की T20 WC 2024 में एंट्री पक्की! इन खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 टीम का हुआ ऐलान, इस बार बदल गया कप्तान; इन खिलाड़ियों को मिला मौका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
43 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines