IPL 2026: फाफ डु प्लेसिस ने पिछले दिनों आईपीएल 2026 खेलने से इनकार कर दिया था. उन्होंने आईपीएल छोड़ पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया था. अब फाफ के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोईन अली ने भी आईपीएल 2026 खेलने से मना कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है.
स्टार खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला
फाफ डु प्लेसिस आईपीएल छोड़कर पाकिस्तान सुपर लीग खेलने का मन बना चुके हैं. वहीं, अब इस कड़ी में मोईन अली का भी नाम शामिल हो गया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं पीएसएल के नए युग में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. इस लीग ने उच्च स्तरीय टी20 क्रिकेट के लिए ख्याति अर्जित की है, जिसमें हर टीम में उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिस्पर्धा और विश्व स्तरीय प्रतिभा है. पाकिस्तान में खेलना हमेशा अविश्वसनीय होता है. क्रिकेट की गुणवत्ता उत्कृष्ट होती है और दर्शकों का जुनून और तीव्रता आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है. मैं इसका हिस्सा बनने और साथ ही कुछ बेहतरीन यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं. एक और खास अनुभव के लिए तैयार हूं इंशाअल्लाह!”
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली नहीं खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? टीम इंडिया के कोच ने ‘किंग’ के फ्यूचर पर तोड़ी चुप्पी
साल 2018 से खेल रहे हैं मोईन
मोईन अली साल 2018 से आईपीएल में खेल रहे हैं. अब तक उन्होंने आरसीबी, सीएसके और केकेआर का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने अपने 73 आईपीएल मैच में 1167 रन बनाने के अलावा 41 विकेट अपने नाम किए हैं. पिछले सीजन वह केकेआर का हिस्सा थे. लेकिन इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. पिछले सीजन स्टार ऑलराउंडर ने केकेआर के लिए 6 मैच खेले थे.
मोईन से पहले फाफ डु प्लेसिस ने भी बड़ा फैसला किया था. फाफ साल 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं. सीएसके के लिए उन्होंने साल 2021 में शानदार खेल दिखाया और 633 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीत ली. इसके बाद उन्हें आईपीएल 2022 में आरसीबी की कप्तानी मिली. वह 3 सालों तक आरसीबी के कप्तान रहे.
ये भी पढ़ें:- 3 मैच, 32 रन… IPL 2026 ऑक्शन से पहले वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फ्लॉप, बढ़ गई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines