हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिताली राज को बड़ा झटका! WPL से पहले फ्रेंचाइजी ने फेरा मुंह

Mithali Raj: महिला प्रीमियर लीग 2025 से पहले मिताली राज को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

Mithali Raj: महिला प्रीमियर लीग 2025 से पहले मिताली राज को बड़ा झटका लगा है। मिताली राज और गुजरात जायंट्स ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। मिताली राज गुजरात जायंट्स के लिए मेंटर की भूमिका निभा रही थीं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मिताली राज और गुजरात अब अलग-अलग हो गए हैं।

3 साल का करार दो साल में समाप्त

मिताली राज और गुजरात जायंट्स के बीच 3 साल का करार हुआ था। लेकिन दोनों का अनुबंध तीन सालों तक ही चल सका। पिछले सीजन जायंट्स सबसे नीचे पायदान पर रही थी। इसके अलावा बॉलिंग कोच नूशिन अल खादीर ने भी गुजरात के साथ दो साल का करार किया था। लेकिन अब उन्होंने अनुबंध तोड़ने का फैसला किया है। वह फिलहाल भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के कोच के रूप में काम कर रही हैं।

महिला प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात जायंट्स ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में टॉप किया था। दिल्ली ने 8 में 6 मुकाबले अपने नाम किए थे। हालांकि फाइनल में दिल्ली को बेंगलुरु ने हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं गुजरात जायंट्स ने लीग स्टेज में खेले गए 8 मैचों में 2 मुकाबले अपने नाम किए। इसके अलावा जांयट्स को 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पहले गेंदबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola