हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टीम की हार पर आगबबूला हुईं मिताली राज, बताया हरमनप्रीत की जगह किसे बनाना चाहिए टीम का कप्तान?

Mithali Raj On Harmanpreet Kaur: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जहां टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। ऐसा होने के बाद अब पूर्व कप्तान मिताली राज ने हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur Mithali Raj

Mithali Raj: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। टीम को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ रनों से हार मिली। हरमनप्रीत के रहते ऐसा पहली बार हुआ, जब टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। टीम की इस हार के बाद भारत की पूर्व क्रिकेटर मिताली राज का मानना है कि कप्तान हरमनप्रीत को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए। मिताली ने कप्तानी के पद के लिए जेमिमा रोड्रिग्स को उपयुक्त माना है।

उन्होंने बताया कि जेमिमा अभी युवा हैं और हरमनप्रीत की जगह कप्तानी का अगला चेहरा हो सकती हैं, जो इस समय फॉर्म से जूझ रही हैं। 41 साल की मिताली ने कहा कि जेमिमा ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में प्रभावित किया। मिताली के मुताबिक उन्हें यह पसंद है कि कोई क्रिकेटर पॉजीटिव एनर्जी लेकर आती हैं और सभी क्रिकेटरों के संपर्क में रहती हैं।


क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका

View Results

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

यह बदलाव का समय है- मिताली

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने मिताली के हवाले से कहा, ‘अगर सिलेक्टर्स बदलाव का फैसला करते हैं तो मैं एक युवा कप्तान को चुनूंगी। यह बदलाव का समय है। अगर आप और देरी करते हैं तो हमारे सामने एक और वनडे वर्ल्ड कप आ जाएगा, जो अगले साल खेला जाना है। मुझे लगता है कि जेमिमा सिर्फ 24 साल की हैं और काफी युवा हैं। वह टीम की ज्यादा सेवा कर पाएंगी। वो ऐसी खिलाड़ी है, जो मैदान पर एनर्जी लेकर आती हैं।’

पिछले दो-तीन सालों में मैंने कोई प्रोग्रेस नहीं देखी- मिताली

मिताली ने मौजूदा टीम मैनेजमेंट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में टीम में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण देते हुए बताया कि सभी अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों ने प्रोग्रेस की है, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर सका और उनका मानना है कि टीम को इस दिशा में काम करना चाहिए। मिताली ने कहा कि फिटनेस के मामले में हमें एक बेंचमार्क की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका, बन सकते हैं ये कारनामा वाले पहले भारतीय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें