Mitchell Starc On Retirement: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत समेत दुनियाभर के कई स्टार क्रिकेटर टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी संन्यास ले चुके हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
2010 में डेब्यू करने वाले स्टार्क की उम्र 34 साल हो चुकी है। ऐसे में क्या वे संन्यास लेने की सोच रहे हैं? इसे लेकर खुद स्टार्क ने चुप्पी तोड़ दी है। विलो टॉक पॉडकास्ट पर कहा- “मुझे नहीं पता, शायद मैं इस पर अनिश्चित रहूंगा। मैंने अभी तक इस पर अपना निर्णय नहीं लिया है।”
टीम मैनेजमेंट पर सवाल
इसके साथ ही कैरेबियाई मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मैच के लिए बाहर किए जाने पर स्टार्क का गुस्सा फूट पड़ा। स्टार्क को बड़े मैच का प्लेयर माना जाता है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। स्टार्क ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि वह टीम मैनेजमेंट के फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के हाथों 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिससे ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद टूट गईं। स्टार्क की जगह इस मैच में एश्टन एगर को शामिल किया था।
स्पिन ने निभाई भूमिका
स्टार्क ने कहा कि शायद टीम मैनेजमेंट ने सिर्फ सेंट विंसेंट के मैदान पर उनके पिछले मुकाबलों को देखा। जिसमें स्पिन ने अहम भूमिका निभाई थी। स्टार्क ने कहा- शायद उस मैच में भी फील्डिंग की वजह से हम हार गए। तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप के बिजी शेड्यूल को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमारे पास दो रात के खेल थे और तीसरा दिन का खेल था, इसलिए हमारे लिए यह अच्छी तैयारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज में वेन्यू के बीच यात्रा करना हमेशा मुश्किल होता है।
ये भी पढ़ें: ‘यार पहले बोला कर ना…’, यूसुफ पठान की इस गलती पर झल्ला उठे इरफान, लाइव मैच में दिखी तकरार
रोहित शर्मा पर दिया बयान
स्टार्क ने इसके साथ ही भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के खिलाफ खेलने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने उनके खिलाफ काफी खेला है। उन्होंने शायद सेंट लूसिया में हवा का फायदा उठाया। मैंने पांच खराब गेंदें फेंकी और उन्होंने सभी पर छक्के जड़े।”
ये भी पढ़ें: CT 2025: क्या चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत के रुख से घबराया पाकिस्तान? सामने आया वसीम अकरम का बयान
ये भी पढ़ें: Video: कैसा होगा गौतम गंभीर का कोचिंग स्टाफ? सामने आए ये नाम
ये भी पढ़ें: अब कभी एक नहीं हो पाएंगे हार्दिक और नताशा? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इशारों में कही ये बात
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
50 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines