Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला था। टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद मिचेल स्टार्क टेस्ट और वनडे पर फोकस करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा आईपीएल में भी ये धाकड़ गेंदबाज खेलता रहेगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पोस्ट आई सामने
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने स्टार्क के टी20 क्रिकेट संन्यास की जानकारी को फैंस के साथ साझा किया है। वहीं स्टार्क ने कहा “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए प्रत्येक टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 हम जीते थे जो काफी शानदार रहा था।
आगे उन्होंने कहा “भारत के खिलाफ टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए मुझे लगता है कि इन अभियानों के लिए तरोताजा, फिट और सर्वश्रेष्ठ बने रहने का यह मेरा सबसे अच्छा तरीका है।”
ऐसा रहा मिचेल स्टार्क का टी20 करियर
मिचेल स्टार्क ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 मैच खेले थे, इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 79 विकेट चटकाए थे। स्टार्क का टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।
ऑस्ट्रेलिया टीम के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा “मिचेल को ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने टी20 करियर पर अविश्वसनीय रूप से गर्व होना चाहिए। वह 2021 विश्व कप विजेता टीम का एक अभिन्न सदस्य थे।
ये भी पढ़ें:-एक दिन में इन 3 टीमों ने रचा इतिहास, 31 अगस्त को बना लिया हमेशा के लिए यादगार
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines