एक दिन में इन 3 टीमों ने रचा इतिहास, 31 अगस्त को बना लिया हमेशा के लिए यादगार

DPL 2025: 31 अगस्त 2025 का दिन क्रिकेट जगत में खास बन गया। इस दिन 3 टीमें चैंपियन बनी और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।

cricket News - 2025-09-01T193327.881

DPL Final 2025: 31 अगस्त का दिन 3 टीमों के लिए खास बन गया। इस दिन 3 टीमों ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। दरअसल, दिल्ली प्रीमियर लीग फाइनल 2025 भी 31 अगस्त को खेला गया था, जिसमें सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच मुकाबला खेला गया था। वेस्ट दिल्ली ने सेंट्रल दिल्ली को 6 विकेट से हराया। वहीं वुमेंस द हंड्रेड में नॉर्दन सुपरचार्जस ने खिताबी मुकाबले में साउदर्न ब्रेव को 7 विकेट से धूल चटाते हुए खिताबी मुकाबले पर कब्जा जमा लिया। इसके अलावा मेंस हंड्रेड में ओवल इनविंसिबल्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया। इनविंसिबल्स ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ