हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs DC: मुंबई इंडियंस की जीत पर क्यों याद आए जावेद मियांदाद, स्टार बन गईं सजीवन सजना

Sajeevan Sajana Last Ball Six Reminds of Javed Miandad MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने WPL 2024 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। इस मुकाबले में टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। मुंबई के लिए जीत की स्टार बनीं सजीवन सजना। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जावेद मियांदाद की याद दिला दी।

विज्ञापन
Sajeevan Sajana, Javed Miandad Last Ball Six

Sajeevan Sajana Last Ball Six Reminds of Javed Miandad MI vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 का शानदार आगाज हुआ है। रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहले मैच का भी आगाज रंगारंग ही रहा। इस मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच में अंतिम गेंद तक विनर तय नहीं था। दोनों ही टीमें पिछले सीजन की फाइनलिस्ट थीं और ठीक फाइनल जैसी ही रोमांचक भिड़ंत यहां देखने को मिली। इस मुकाबले में मुंबई ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की और डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए जीत की स्टार रहीं सजीवन सजना जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और 38 साल पहले के जावेद मियांदाद के छक्के की याद दिला दी।

38 साल पहले जावेद मियांदाद ने किया था ऐसा

आपको बता दें कि 1986 में एशिया कप के दौरान जावेद मियांदाद ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया था। गेंदबाज थे चेतन शर्मा और शारजाह का मैदान चकाचक भरा हुआ था। उस मैच में जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। अब ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस की युवा महिला खिलाड़ी सजीवन सजना ने किया है। यह उनका डेब्यू WPL मैच था और उन्होंने इतिहास रचते हुए अपना नाम इस लीग के इतिहास के पन्ने पर अमर कर दिया है। क्योंकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि जीत के लिए आखिरी गेंद पर पांच या 6 रन चाहिए हों और बल्लेबाज छक्का लगाकर जीत दिला दे।

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 5 रन

अगर आखिरी ओवर के रोमांच की बात करें तो मुंबई इंडियंस को जीत के लिए आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी। एलिस कैप्सी ने ओवर की पांचवीं गेंद पर ही सेट खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर को 55 के स्कोर पर आउट किया था। ऐसे में डेब्यूटेंट सजीवन सजना के लिए आसान नहीं था आते ही बल्ला घुमाना। मगर उन्होंने ऐसा किया और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। मुंबई इंडियंस ने अंत में 4 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में 20 ओवर खेलते हुए 171 रन बनाए थे। एलिस कैप्सी ने 75 रन की शानदार पारी खेली थी। मुंबई के खिलाफ इस लीग में किसी भी टीम का यह सबसे बड़ा टोटल था। मगर दिल्ली की टीम इसे डिफेंड नहीं कर पाई। मुंबई ने इस जीत के साथ सीजन का विजयी आगाज किया है। साथ ही टीम ने पिछले सीजन के फाइनल में दिल्ली को जहां से हराकर अंत किया था, वहीं से एक नई शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें- MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सजना ने दिलाई जीत

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड स्कोर, अभी तक कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola