MI vs CSK Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 29वें मैच में रविवार को रोमांच का तड़का लगने वाला है। 14 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले देखने को मिलेंगे। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। साथ ही शाम के मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में CSK ने अब तक 5 में से 3 मैच जीते हैं। दूसरी ओर MI को 5 में से 2 मुकाबलों में विजय प्राप्त हुई है।
हार्दिक की नजर हैट्रिक पर
17वें सीजन में अपने पहले 3 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने आखिरी 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में हार्दिक पांड्या की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। पिछले 2 मैच में जीत से MI के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं सूर्यकुमार यादव की वापसी ने टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान की है। रॉयल चैलेंजर्स के विरुद्ध मैच में सूर्या ने 19 गेंदों पर 52 रन ठोक दिए थे। ऐसे में MI मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।
CSK के 2 गेंदबाज चोटिल
चोट ने चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किले बढ़ा दी हैं। इंजरी के चलते मथीशा पथिराना और दीपक चाहर पिछला मुकाबला नहीं खेले थे। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को आखिरी 11 में जगह मिली थी। अगर पथिराना और चाहर ठीक नहीं होते हैं तो CSK पुरानी टीम के साथ ही मैदान में उतर सकती है। दोनों ही गेंदबाजों की चोट पर CSK मैनेजमेंट की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: भारतीय स्क्वॉड में MI के सर्वाधिक प्लेयर्स को जगह! जानिए अन्य फ्रेंचाइजी का हाल
ये भी पढ़ें: IPL 2024: इस सीजन डेब्यू करने वाले कप्तानों का अब कैसा रहा प्रदर्शन, यहां जानिए आंकड़े
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines