हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश को मिला नया कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली नई जिम्मेदारी

बांग्लादेश को नया कप्तान मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए युवा ऑलराउंडर को टीम का जिम्मा दिया गया है

विज्ञापन

Mehidy Hasan Miraz: बांग्लादेश इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। बांग्लादेश ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम को नया कप्तान भी मिला है। वनडे सीरीज में नियामित कप्तान नजमुल हुसैन शांतो की गैरमौजूदगी में बोर्ड ने मेहदी हसन मिराज को कप्तानी का जिम्मा दिया है।

पहली बार संभालेंगे कप्तानी

मुश्फिकुर रहीम और नजमुल हुसैन शांतो आगामी वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी अभी फिट नहीं हैं और चोट से उबर रहे हैं। वहीं तौहीद ह्रदोय भी फुटबॉल खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज नजमुल हुसैन शांतो की अनुपस्थिति में पहली बार एकदिवसीय मैचों में बांग्लादेश टीम की अगुवाई करेंगे, जो अभी भी कमर की चोट से उबर रहे हैं।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास, परवेज हुसैन और हसन महमूद की वनडे टीम में वापसी हुई है। लंबे समय बाद ये खिलाड़ी वनडे खेलेंगे। इसके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान को भी वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। वह पिता बनने वाले हैं और छुट्टी पर चल रहे हैं।
अब मिराज नजमुल की जगह पर पहली बार वनडे प्रारूप में कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

कैसा रहा है दौरा?

बांग्लादेश का वेस्टइंडीज दौरा अब तक खासा कमाल का नहीं रहा है। पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने 201 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता था। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 30 नवंबर से खेला जा रहा है।

8 दिसंबर से तीन वनडे मैच की सीरीज का आगाज किया जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाना है। वहीं इस सीरीज के बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज का पहला मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाना है।

विज्ञापन

 

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जेकर अली अनिक, अफीफ हुसैन ध्रुबो, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, हसन महमूद। शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टेस्ट के समय में होगा बदलाव, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola