IND vs AUS: दूसरे टेस्ट के समय में होगा बदलाव, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जाएगा। पर्थ टेस्ट के मुकाबले इस मैच के समय में बदलाव देखने को मिलने वाला है।

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia 2nd Test: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जाएगा। ये मैच 6 से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। पहला मैच पर्थ में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 खेला गया था। जिसके बाद अब फैंस दूसरे टेस्ट मैच का समय जानना चाहता है। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 7:50 बजे नहीं खेला जाएगा।

इतने बजे शुरू होगा एडिलेड टेस्ट

दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए टीम इंडिया एडिलेड पहुंच चुकी है। इससे पहले टीम इंडिया ने पिंक बॉल से खेले गए वार्मअप मैच में पीएम एकादश को हराया। अब एडिलेड में भी दोनों टीमों के बीच पिंक बॉल से ही टेस्ट मैच खेला जाएगा। जहां मैच के समय का सवाल है तो ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। जिसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं।

दोनों टीमों में दिखेगा बदलाव

एडिलेड टेस्ट को लेकर दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिलने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे मैच में नहीं खेलने वाले हैं। पहले मैच के बाद इंजरी के चलते हेजलवुड एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद दूसरे टेस्ट में हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा दूसरे मैच में टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भी वापसी देखने को मिलेगी।

जिसके चलते टीम इंडिया से दो खिलाड़ियों का पत्ता कटता हुआ दिखाई देगा। वार्मअप मैच में रोहित और गिल दोनों को खेलते हुए देखा गया था। हालांकि रोहित इस मैच में फ्लॉप साबित हुए थे तो वहीं गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में रोहित शर्मा एक बार फिर से ओपनिंग और गिल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ