Bangladesh New Captain: भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद अब बांग्लादेश वनडे टीम का कप्तान बदल गया है। ऑलराउंडर नजमुल हसन शांतो की जगह मेहदी हसन मिराज को बांग्लादेश वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। नजमुल हसन शांतो फिलहाल बांग्लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान हैं।
पहले भी कर चुके हैं कप्तानी
ये पहली बार नहीं है जब मेहदी हसन मिराज को बांग्लादेश की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया हो, इससे पहले उनको पिछले साल अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 वनडे मैचों में कप्तानी करते हुए देखा गया था। कप्तानी में मेहदी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है, अब तक उन्होंने 4 मैचों में टीम की कप्तानी की है और सभी मैचों में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। अब अगली सीरीज में मेहदी अपने इस खराब रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे।
कप्तान बनने के बाद क्या बोले मेहदी हसन मिराज?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जाने के बाद मेहदी हसन मिराज ने कहा “बोर्ड द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। देश का नेतृत्व करना किसी भी क्रिकेटर का सपना होता है और बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मुझे इस टीम पर पूरा भरोसा है। हमारे पास निडर क्रिकेट खेलने की प्रतिभा और विश्वास है। मैं चाहता हूं कि हम आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करें, बिना किसी बाधा के खेलें और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखें। ”
अब तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान
नजमुल हसन शांतो को पिछले साल तीनों फॉर्मेट में टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन इसके बाद से उनका प्रदर्शन खराब होता चला गया। वे तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के दबाव को झेल नहीं पाए। जिसके चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान कर दिए है। टेस्ट में नजमुल हसन, वनडे में मेहदी हसन मिराज और टी20 में लिटन दास कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें;- हार के बाद श्रेयस अय्यर की टीम को कितना मिला पैसा? रोहित शर्मा ने सौंपा चेक
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
20 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
29 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
40 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines