8 गेंदों में 8 छक्के, युवा बल्लेबाज ने सबसे तेज फिफ्टी ठोककर बना दिया World Record
Akash Kumar: मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार ने ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया है. खास बात ये है कि उन्होंने 8 गेंदों में 8 छक्के जड़े और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
Akash Kumar: रणजी ट्रॉफी 2025-26 राउंड 4 का मुकाबला 8 नवंबर से खेला जा रहा है. प्लेट ग्रुप में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की टीम आमने सामने है. मेघालय की ओर से 25 वर्षीय आकाश कुमार ने सबसे तेज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने लगातार 8 छक्कों की मदद से 11 गेंदों में फिफ्टी ठोककर हाहाकार मचा दिया.
आकाश ने नेव व्हाइट का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2012 में एसेक्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. लेकिन अब आकाश 11 गेंदों में ही अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. खास बात ये है कि उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 गेंदों में 8 लगातार छक्के भी जड़े. आकाश ने 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए.
🚨 Record Alert 🚨
First player to hit eight consecutive sixes in first-class cricket ✅
Fastest fifty, off just 11 balls, in first-class cricket ✅
Meghalaya's Akash Kumar etched his name in the record books with a blistering knock of 50*(14) in the Plate Group match against… pic.twitter.com/dJbu8BVhb1
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघालय ने 127 ओवर में 628/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. अर्पित भाटेवारा ने 2073 गेंदों में 207 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 23 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा किशन लिंगदोह ने भी टीम के लिए 187 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली. वहीं, राहुल दलाल ने 102 गेंदों में 144 रन बनाए. और अंत में आकाश कुमार चौधरी ने 14 गेंदों में 50 रन बनाकर इतिहास रच दिया.
विज्ञापन
आकाश कुमार ने अब तक 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 14.37 की औसत के साथ 503 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 28 लिस्ट A मैच में 15.61 की औसत के साथ 203 रनों को अपने नाम किया है. वहीं 30 टी-2-0 मैच में इस खिलाड़ी ने 107 रन बनाए हैं.