T20 World Cup 2028 Final Venue: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2028 के फाइनल मुकाबले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी करेगा. इससे पहले मेलबर्न और एडिलेड को फाइनल मुकाबले की मेजबानी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन अब खबर सामने आई है कि एडिलेड ओवल को फाइनल की मेजबानी नहीं मिली है. इतना ही नहीं, उसे किसी सेमीफाइनल की मेजबानी भी नहीं सौंपी गई है. टूर्नामेंट का एक सेमीफाइनल न्यूजीलैंड में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल पर्थ में खेला जा सकता है.
मेलबर्न में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 फाइनल!
2028 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होगा. न्यूज 9 की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) इस वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी करेगा. MCG को 6 साल बाद एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी मिलने जा रही है. इससे पहले इस ऐतिहासिक मैदान पर 2022 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था. वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट का एक सेमीफाइनल न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल के लिए पर्थ सबसे आगे चल रहा है.
दरअसल, पर्थ का टाइम जोन ऑस्ट्रेलिया के दूसरे शहरों से अलग है. यहां मैच का समय भारतीय दर्शकों के लिहाज से भी ज्यादा अनुकूल रहता है. भारत वर्ल्ड क्रिकेट का एक बड़ा बाजार है, ऐसे में पर्थ को सेमीफाइनल की मेजबानी मिलने की संभावना मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2028 के फाइनल और सेमीफाइनल के वेन्यू को लेकर अभी तक ICC की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2028 का आयोजन 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को कितने-कितने मैचों की मेजबानी मिलेगी, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल ICC का पूरा ध्यान 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
एडिलेड को क्यों नहीं मिली फाइनल की मेजबानी?
न्यूज 9 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एडिलेड ओवल को फाइनल की मेजबानी नहीं मिलने के पीछे बिग बैश लीग (BBL) के निजीकरण को लेकर उसका विरोध एक वजह हो सकता है. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने BBL को निजीकरण करने का फैसला किया है. इसके तहत राज्य क्रिकेट संघों और क्लबों को अपनी टीमों के पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (TPA) में हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दी गई है. हालांकि, कई राज्य क्रिकेट संघों ने इस योजना का विरोध किया था, जिसमें एडिलेड भी शामिल था. ऐसा में माना जा रहा है कि इस विरोध का असर उसे टूर्नामेंट की मेजबानी पर पड़ा है.
गौरतलब है कि एडिलेड ओवल को अभी तक किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, इस मैदान पर 2015 वनडे वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल खेला गया था. इसके अलावा, 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ था.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का बुरा हाल, T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
53 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines