बाउंड्री कैच के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजों को मिली राहत

Boundary Catches Law: एमसीसी ने बाउंड्री कैच और रिले कैच के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसका फायदा बल्लेबाज को होता हुआ दिखाई देगा। अब एक फील्डर गेंद को सिर्फ एक बार छू सकता है जब वह बाउंड्री रोप के बाहर हो।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (X/@RichKettle07)

विज्ञापन

Boundary Catches Law: क्रिकेट मैच के दौरान बाउंड्री पर खिलाड़ियों को कई बेहतरीन कैच लेते हुए देखा जाता है। क्रिकेट फैंस को आज भी सूर्यकुमार यादव का वो कैच याद होगा, जो उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में बाउंड्री लाइन पर पकड़ा था। इस कैच ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं अब ऐसे कैच को लेकर एमसीसी ने बड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा रिले कैच में भी बदलाव देखने को मिला है।

माइकल नेसर के कैच पर हुआ था विवाद

अभी तक एक फील्डर बाउंड्री के बाहर से कई बार गेंद को हवा में उछाल कर अंदर लाकर पकड़ सकता था, जिसको वैध कैच मानकर बल्लेबाज को आउट करार दिया जाता था। ऐसा ही कुछ बिग बैश लीग 2023-24 में एक मैच के दौरान देखने को मिला था। इस मैच में माइक रेसर ने शानदार फील्डिंग करते हुए बाउंड्री के काफी अंदर तक जाकर हवा में 2 बार गेंद को उछालकर कैच पकड़ा था। जिसके बाद बल्लेबाज को आउट तो दे दिया गया था, लेकिन इस कैच पर काफी विवाद भी हुआ था।

Advertisment

अब बाउंड्री कैच में हुआ ये बदलाव

MCC के नियमों अनुसार अब एक फील्डर गेंद को सिर्फ एक बार छू सकता है जब वह बाउंड्री रोप के बाहर हो। उसके बाद, कैच पूरा करने के लिए फील्डर को बाउंड्री के अंदर वापस आना होगा। इसके अलावा एमसीसी ने रिले कैच में भी बदलाव किया है। कई बार देखा जाता है कि फील्डर जब बाउंड्री के अंदर गिर रहा होता है तो वो पास वाले फील्डर को गिरने से पहले गेंद को पास कर देता है।

विज्ञापन

नए नियम के अनुसार, गेंद को लॉब करने वाले फील्डर को टीम के साथी द्वारा कैच लिए जाने के समय बाउंड्री के अंदर रहना होगा। अगर फील्डर लाइन के बाहर है, तो यह बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए बाउंड्री बन जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ