Mayank Yadav: अपनी तेज गेंदबाजी से आईपीएल 2024 में धमाल मचाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव पर अब अजीत अगरकर की नेतृत्व वाली सेलेक्शन कमेटी की नजरें हैं। सिलेक्टर्स ने उन्हें नेशनल टीम में शामिल करने को लेकर गहरी दिलचस्पी दिखाई है। यही वजह है कि उन्हें आगामी इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए तैयार करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में एक खास कैम्प में शामिल किया गया है। मयंक फिलहाल इस साल आईपीएल में लगी चोट से उबर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मयंक की रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है। पिछले एक महीने से उन्हें किसी तरह का दर्द फील नहीं हो रहा है। यह रिपोर्ट भारतीय सिलेक्टर्स के लिए एक आशाजनक संकेत है, जो यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए कितने तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर में आज भी बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा, जानें कैसा है मौसम
बांग्लादेश के खिलाफ मयंक को मिल सकता है मौका
उनको लेकर बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘मयंक ने पिछले एक महीने से किसी दर्द की शिकायत नहीं की है। वह एनसीए में अच्छी तरह गेंदबाजी कर रहे हैं। सिलेक्टर्स यह देखने में इंटरेस्टेड हैं कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए कितने तैयार हैं। आगे लंबे टेस्ट सीजन को देखते हुए चयनकर्ता बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नए चेहरों को आजमाने के लिए उत्सुक हैं। सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह मयंक को मौका मिल सकता है।’
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिल सकता है मौका
टी-20 सीरीज के अलावा मयंक न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में जगह बनाने की रेस में हैं। सिलेक्टर्स उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी आजमाना चाहते हैं, भले ही उन्होंने इस सीजन में अभी तक दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट नहीं खेला हो। आने वाले महीने मयंक यादव के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं, जहां उनका टारगेट आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सफलता हासिल करने का होगा।
यह भी पढ़ें: Video: ‘हेड कोच गैरी कर्स्टन से जल्द ही छीन जाएगा उनका पद’, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines