IND vs ZIM: मयंक यादव ने हरारे में दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धि, तेज गेंदबाजी से बरपाया कहर

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मयंक यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी रफ्तार से विरोधी टीम की कमर तोड़ दी. उन्होंने इस मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. मयंक ने शानदार गेंदबाजी की थी.

Image Credit: X

Image Credit: X

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आखिरकार 7 मैचों के बाद पहली जीत मिली है. इस मैच में मयंक यादव ने भी शानदार प्रदर्शन किया और लंबे समय बाद भारत के लिए वापसी की. मयंक ने अपने नाम ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है.

विज्ञापन

मयंक यादव ने किया कमाल

मयंक यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से समा बांध दिया. उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया. इस तरह वह टी-20आई में भारत के लिए पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए. मयंक ने जिम्बाब्वे से पहले बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए टी-20 मैच में पहली गेंद पर विकेट चटकाया था. इस लिस्ट में सबसे आगे भुवनेश्वर कुमार हैं. उन्होंने 3 बार ये कारनामा किया है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह और अब मयंक यादव ने 2 बार ऐसा किया है. मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन खर्च कर 2 विकेट अपनी झोली में डाल लिए. इसके अलावा प्रिंस यादव ने भी 2 विकेट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे. जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली माधेवेरे ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 34 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा तादिवानाशे मारुमानी ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में 126 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए थे. उन्होंने 19 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा ईशान किशन ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए थे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 24 गेंदों में 28 रन निकले थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ