Max Woosnam Britain Greatest Sportsman: दुनियाभर में ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) को लेकर बहस होती रही है। चाहे क्रिकेट में विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर हो या फिर फुटबॉल में रोनाल्डो-मेसी की बहस या फिर टेनिस में नोवाक जोकोविच-रोजर फेडरर या राफेल नडाल। इन खिलाड़ियों को लेकर हमेशा फैंस के बीच चर्चा छिड़ी रहती है, लेकिन क्या आपने कभी एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में सुना है, जिसने फुटबॉल, टेनिस, क्रिकेट, स्नूकर जैसे सभी खेल खेले हों। न सिर्फ ये खेल खेले, बल्कि इन सभी में शानदार प्रदर्शन कर कई कीर्तिमान स्थापित किए। हम आज आपको एक ऐसे ही महान खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।
ओलंपिक में जीता गोल्ड और सिल्वर
हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के महान खिलाड़ी- मैक्स वूसनम की। वूसनम का जन्म 6 सितंबर 1892 को हुआ। जबकि मृत्यु 14 जुलाई 1965 को हुई। उन्हें अपनी उपलब्धियों के लिए ‘महानतम ब्रिटिश खिलाड़ी’ कहा जाता है। वूसनम मैकल्सफील्ड के आर्क डीकन (वरिष्ठ पादरी) चार्ल्स मैक्सवेल वूसनम के बेटे थे।उनकी उपलब्धियों की बात की जाए तो वूसनम ने टेनिस में 1920 के समर ओलंपिक में डबल्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। विंबलडन में उन्होंने डबल्स का खिताब जीता। स्नूकर में उनके नाम 147 ब्रेक का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा क्रिकेट की बात की जाए तो वूसनम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सेंचुरी ठोकी थी।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: एक मैच ऐसा भी, जब सूरज की रोशनी की वजह से रोका गया मुकाबला
इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान
फुटबॉल में उन्होंने ब्रिटिश डेविस कप टीम की कप्तानी की। फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप 1920-21 में उनकी टीम रनरअप रही। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी एफसी की कप्तानी की। वह इंग्लैंड की नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे।
ये भी पढ़ें: महज 13 गेंद में जीत लिया मैच, इंटरनेशनल T-20 में इस टीम की हुई गजब बेइज्जती
स्कूल-कॉलेज से ही रहा लगाव
मल्टी स्पोर्ट के प्रति उनका लगाव स्कूल-कॉलेज से ही शुरू हो गया था। स्कूल में उन्होंने फुटबॉल और स्क्वैश जैसे खेल खेले, जबकि कॉलेज में गोल्फ और क्रिकेट टीम की कप्तानी की। उन्होंने विंचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई की थी। स्कूल स्टूडेंट के तौर पर उनके नाम शानदार शतक दर्ज है। लॉर्ड्स में मैक्स ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के खिलाफ खेलते हुए पब्लिक स्कूल इलेवन के लिए 144 और नाबाद 33 रन बनाए। दिलचस्प बात यह भी है कि वूसनम के अंकल हिल्टन फिलिप्सन ने इंग्लैंड के लिए पांच टेस्ट मैच खेले थे।
ये भी पढ़ें: सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर! सिर्फ 3 घंटे में खत्म हो गया इंटरनेशनल करियर
चार्ली चैपलिन को बटर नाइफ से हराया
एक समय तो ऐसा था कि वूसनम को एक खेल से दूसरे खेल के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता। वूसनम को ओलंपिक में ब्रिटिश फुटबॉल टीम की कप्तानी करनी थी, लेकिन उन्होंने टेनिस टीम का प्रतिनिधित्व करने की वजह से इससे मना कर दिया। वह फुटबॉल के बाहर अन्य खेल खेलते रहे। उन्होंने विंबलडन और ओलंपिक में डबल्स खिताब जीते। खास बात यह है कि उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन डेविस कप टीम की कप्तानी भी की। वूसनम को इसके बाद लगातार चोटें लगती रहीं। उनका फुटबॉल करियर फरवरी 1926 में खत्म हुआ। कहा जाता है कि उन्होंने एक बार मशहूर एक्टर चार्ली चैपलिन को टेबल टेनिस में बटर नाइफ से खेलते हुए हराया था।
ये भी पढ़ें: ‘मौत’ के 15 साल बाद की क्रिकेट के मैदान पर वापसी, क्रिकेटर की अनोखी दास्तां, भारत आकर खेला मैच
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines