Matthew Hayden Birthday: ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन आज 53 साल के हो गए हैं। हेडन ने लगभग 13 साल तक ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला। इस दिग्गज क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगभग 250 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले थे। वहीं मैथ्यू हेडन को क्रिकेट के अलावा एक खास शौक भी था। जिसके चक्कर में एक बार इस दिग्गज की जान जाते-जाते बची थी। समुंद्र के गहरे पानी में मैथ्यू हेडन को जान बचाने के लिए लगभग 3 घंटे तक तैरना पड़ा था।
इस शौक के चलते चली जाती जान
दरअसल पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को मछली पकड़ने का शौक था। एक बार मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व साथी खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स के साथ समुंद्र में मछली पकड़ने गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना साल 2000 का है। इस दौरान उनकी नाव पलट गई थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: फ्री में कब, कहां देखें रिटेंशन लाइव, बड़े नामों पर रहेंगी नजरें
जिसके बाद मैथ्यू अपने साथियों के साथ गहरे पानी में डूबने लगे थे। इतना ही नहीं इस समुंद्र में शार्क भी थीं। जिसके बाद हेडन को 3 घंटे तक दूसरे द्वीप तक पहुंचने के लिए तैरना पड़ा था। इतना ही नहीं हेडन ने इस दौरान एंड्रयू साइमंड्स को भी घसीटा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? सामने आया बड़ा अपडेट
15000 हजार इंटरनेशनल रन
मैथ्यू हेडन ने अपने 13 साल के इंटरनेशनल करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 274 मैच खेले थे। जिसमें 103 टेस्ट, 161 वनडे और 9 टी20 मैच शामिल थे। 103 टेस्ट मैचों में उन्होंने 8625 रन, 161 वनडे में 6133 और 9 टी20 मैचों में 308 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 30 शतक और, 2 दोहरे शतक और 29 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा वनडे में 10 शतक और 36 अर्धशतक लगाए थे। वहीं टी20 में 4 अर्धशतक लगाए थे। इतना ही नहीं हेडन ने 32 आईपीएल मुकाबले भी खेले थे। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1107 रन बनाए थे। जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: KKR को लग सकता है तगड़ा झटका, रिटेंशन लिस्ट में मैच विनर खिलाड़ी की नहीं बन रही जगह
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
21 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
31 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
37 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines